खत्म हुआ जियो समर सरप्राइज! कंपनी लाने वाली है नए प्लान
रिलायंस जियो ने यूं तो अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ खबरों के मुताबिक रिलायंस जियो का समर सरप्राइज ऑफर रविवार, 9 अप्रैल को ही खत्म हो चुका है।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 31 मार्च को जियो समर सरप्राइज ऑफर की घोषणा की थी और ट्राई के आदेश के बाद अब ऐसा लग रहा है मानो जियो ने अपना समर सरप्राइज ऑफर बंद कर दिया है। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

क्या जियो का समर सरप्राइज ऑफर हुआ बंद?
रिलायंस जियो ने यूं तो अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक रिलायंस जियो का समर सरप्राइज ऑफर रविवार, 9 अप्रैल को ही खत्म हो चुका है। कुछ सूत्रों का भी यही मानना है कि जियो समर सरप्राइज खत्म हो चुका है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

लॉन्च होने वाले हैं कई नए प्लान

क्यों बंद करना पड़ा समर सरप्राइज ऑफर?
31 मार्च को रिलायसं जियो की मुफ्त सेवा खत्म हो गई थी, लेकिन उसके बाद कंपनी ने इसे 15 दिनों के लिए बढ़ाकर आखिरी तारीख 15 अप्रैल तक दी। इसके साथ ही जियो की तरफ से समर सरप्राइज ऑफर की घोषणा की गई थी। जिसके बाद 6 अप्रैल को ट्राई ने समर सरप्राइज ऑफर वापस लेने का आदेश दिया था, जिसके बाद 9 अप्रैल को इस ऑफर को बंद किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। ये भी पढ़ें- जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

क्या हैं जियो समर सरप्राइज ऑफर के फायदे
रिलायंस जियो ने एक समर सरप्राइज ऑफर शुरू किया था, जिसके तहत अगर आप 99 रुपए में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर अपना पहला रिचार्ज 303 रुपए या उससे अधिक की राशि से कराते हैं तो आपको तीन महीने तक मुफ्त में मौजूदा फायदे दिए जाएंगे। यानी इसके बाद 303 रुपए का ये पैक सीधे जुलाई में एक्टिवेट होगा, जब तक आपको मुफ्त में जियो की सेवाएं मिलेंगी। आपको बता दें कि मौजूदा समय में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा रोजाना 1 जीबी इंटरनेट मुफ्त में दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें- youtube पर वीडियो डालकर कमाई करना हुआ महंगा, ये है नया नियम











Click it and Unblock the Notifications