अब हर रविवार पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, रात में नहीं मिलेगा तेल!
कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है कि अब हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। यह फैसला 10 मई के बाद लागू होगा।
नई दिल्ली। यूं तो एक दिन के लिए भी अगर पेट्रोल पंप बंद होते हैं तो लोगों को दिक्कत होने लगती है, लेकिन जल्द ही एक ऐसा फैसला लागू होने जा रहा है जिसके चलते आपकी दिक्कतें बढ़ने वाली हैं। अगर आपके पास भी कोई गाड़ी है और आप डीजल या पेट्रोल इस्तेमाल करते हैं आपके लिए यह खबर बहुत ही जरूरी है। ये भी पढ़ें- जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

हर रविवार को पेट्रोल पंप रहेंगे बंद
कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने एक बैठक के बाद यह फैसला लिया है कि अब हर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। यह फैसला 10 मई के बाद लागू होगा। भले ही सुनने में यह फैसला मामूली लग रहा हो, लेकिन इससे बहुत बड़ी दिक्कतें होने वाली हैं। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

इसलिए लिया ऐसा कड़ा फैसला

रात में भी बंद रहेंगे पेट्रोल पंप!
सीआईपीडी के अनुसार पिछले साल नवंबर में मुंबई में और इस साल मार्च में तेल कंपनियों के साथ बैठक के बाद भी उनकी समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकल सका है। सीपीआईडी ने यह भी कहा है कि अगर रविवार को पेट्रोल पंप बंद रखने के बाद भी उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो फिर आने वाले समय में वह रात में भी पेट्रोल पंप बंद करने का ऐलान कर सकते हैं। ये भी पढ़ें- असम में बनी पॉलिसी, दो से अधिक बच्चे वालों को अब नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

होगा भारी नुकसान
इस फैसले से ग्राहकों को तो भारी परेशानी झेलनी हो पड़ेगी, साथ ही तेल कंपनियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आपको बता दें कि देश भर में कुल मिलाकर 53 हजार पेट्रोल पंप हैं। आपको बता दें कि अभी तक इस फैसले पर तेल कंपनियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ये भी पढ़ें- खत्म हुआ जियो समर सरप्राइज! कंपनी लाने वाली है नए प्लान












Click it and Unblock the Notifications