जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

सरकारी तेल कंपनियां प्लान बना रही हैं कि भारत में भी कई अन्य विकसित देशों की तरह डीजल पेट्रोल की कीमतों की रोजना समीक्षा की जाए।

नई दिल्ली। अगर आप हर 15 दिनों में डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने या घटने से परेशान हैं, तो आने वाले दिनों में आपकी ये परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। तेल कंपनियां कुछ ऐसा प्लान बना रही हैं जो रोजाना आपको इस तरह की टेंशन दे सकता है। आइए जानते हैं क्या है कंपनियों का प्लान। ये भी पढ़ें- जानिए, कहां पर 2 लाख रुपए से अधिक कैश लेन-देन पर भी नहीं लगेगा कोई जुर्माना

रोजाना बदलेगी कीमत

रोजाना बदलेगी कीमत

सरकारी तेल कंपनियां प्लान बना रही हैं कि भारत में भी कई अन्य विकसित देशों की तरह डीजल पेट्रोल की कीमतों की रोजना समीक्षा की जाए। आपको बता दें कि अगर ऐसा होता है तो डीजल और पेट्रोल की कीमतें रोजाना घट या बढ़ सकती हैं। मौजूदा समय में हर 15 दिन में तेल की कीमतों में बदलाव होता है। ये भी पढ़ें- ट्विटर ने लॉन्च किया खास ऐप, अब तीन गुना चलेगा आपका डेटा!

खोजे जा रहे हैं तरीके

खोजे जा रहे हैं तरीके

भारत के करीब 95 फीसदी बाजार पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का कब्जा है। ये कंपनियां उन तरीकों को खोजने में जुटी हुई हैं, जिससे डीजल और पेट्रोल की कीमतों में रोजाना बदलाव किया जा सके। इसे लेकर तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मंत्रालय के अन्य अधिकारियों के साथ इन तेल कंपनियों के अधिकारियों ने मुलाकात भी की है। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों

तकनीक ने बनाया इसे आसान

तकनीक ने बनाया इसे आसान

एक उच्च अधिकारी ने बताया कि काफी समय से रोजाना समीक्षा करने पर चर्चा चल रही है। अब तकनीक ने इसे लागू करने के लिए आसान बना दिया है। उन्होंने बताया कि अधिकतर पेट्रल पंपों पर ऑटोमेशन, डिजिटल तकनीक और सोशल नेटवर्क ने देश भर के 53,000 पेट्रोल पंपों पर कीमतों में बदलाव को लागू करना काफी आसान बना दिया है। ये भी पढ़ें- आधार से पैन को लिंक करने में नया लोचा, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

ग्राहकों को होगा ये फायदा

ग्राहकों को होगा ये फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+