'Twisha Sharma की राख ठंडी नहीं हुई', ट्विशा की मौत पर 44 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस का बड़ा बयान, बताया ऐसा सच

Twisha Sharma and Celina Jaitly: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति पीटर हाग के साथ चल रहे विवाद और बच्चों से दूरी के बीच अब उन्होंने एक ऐसा भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों को झकझोर कर रख दिया है। सेलिना जेटली ने हाल ही में चर्चित ट्विशा शर्मा केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और महिलाओं के मानसिक व भावनात्मक शोषण को लेकर दिल खोलकर बात की है।

सेलिना जेटली ने महिलाओं के दर्द को लेकर लिखी ऐसी बात
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए लंबे नोट में सेलिना जेटली ने बताया है कि किस तरह कई महिलाएं बंद दरवाजों के पीछे दर्द, अकेलेपन और अपमान के साथ जिंदगी बिताती हैं लेकिन दुनिया को उनकी तकलीफ दिखाई नहीं देती।

Twisha Sharma

ट्विशा शर्मा केस ने सेलिना को भीतर तक हिला दिया

-अपने पोस्ट में ट्विशा शर्मा का जिक्र करते हुए सेलिना जेटली ने लिखा है- एक पढ़ी-लिखी, खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिला का जीवन आखिरकार दर्द, अलगाव और हिंसा में खो गया। उन्होंने कहा कि ट्विशा शर्मा की मौत सिर्फ एक घटना नहीं बल्कि समाज के सामने खड़ा एक बेहद दर्दनाक सवाल है।

Twisha Sharma की मौत पर को-एक्टर दीक्षित शेट्टी का बड़ा बयान, खोला ऐसा राज, 4 साल पहले शूटिंग पर क्या हुआ था?
Twisha Sharma की मौत पर को-एक्टर दीक्षित शेट्टी का बड़ा बयान, खोला ऐसा राज, 4 साल पहले शूटिंग पर क्या हुआ था?

-सेलिना जेटली ने लिखा कि अभी परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय और जवाब मांग ही रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर दूसरी बातों को लेकर हो रही चर्चाएं इस त्रासदी की गंभीरता को कम कर रही हैं। उनके मुताबिक यही घरेलू हिंसा की सबसे भयावह सच्चाई है कि कई बार महिलाओं का दर्द इतना सामान्य बना दिया जाता है कि लोगों को उसकी परवाह तक नहीं रहती।

सेलिना ने कहा- हर चोट शरीर पर नहीं दिखती

-सेलिना जेटली ने अपने पोस्ट में घरेलू हिंसा के उन पहलुओं पर भी बात की, जो अक्सर नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि हर हिंसा शरीर पर लगे निशानों से नहीं पहचानी जाती। कई बार ये भावनात्मक टूटन, अकेलापन और धीरे-धीरे दुनिया से कट जाने के रूप में सामने आती है।

-सेलिना जेटली ने लिखा कि कुछ महिलाएं ऐसी जगहों पर जिंदगी बिताती हैं जहां उनका अपना कोई नहीं होता। परिवार दूर होता है, सहारा खत्म हो जाता है और धीरे-धीरे उन्हें ये महसूस कराया जाता है कि गलती उन्हीं की है। सेलिना ने लिखा- कभी-कभी आपको ये यकीन दिला दिया जाता है कि आपका दर्द सिर्फ एक परेशानी है।

सेलिना ने सुनाई अपनी निजी जिंदगी की दर्दनाक कहानी

-पोस्ट में सेलिना जेटली ने अपनी निजी परिस्थितियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता पहले ही दुनिया छोड़ चुके थे और वह आर्थिक रूप से भी पूरी तरह स्वतंत्र नहीं थीं। सबसे बड़ी चिंता उनके तीन छोटे बच्चों की थी।

-सेलिना जेटली ने लिखा कि वह लंबे समय तक रिश्ते में इसलिए बनी रहीं क्योंकि उन्हें लगता था कि परिवार को बचाना जरूरी है। वह नहीं चाहती थीं कि उनके बच्चों को तकलीफ हो लेकिन धीरे-धीरे अकेलापन इतना बढ़ गया कि उन्हें खुद अपने सच पर शक होने लगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ जिंदगी की दीवारें और ज्यादा खामोश और भारी लगने लगती हैं। इंसान खुद को समझाने लगता है कि सिर्फ सांस लेते रहना ही जीना है।

'अगर बेटी मदद मांगे, तो उसे वापस ले आइए'

अपने पोस्ट के आखिर में सेलिना जेटली ने माता-पिता और परिवारों से भावुक अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर कोई बेटी मदद मांग रही है, तो उसे अकेला मत छोड़िए। उसे उस माहौल में वापस मत भेजिए जहां वह मानसिक या शारीरिक रूप से टूट रही हो। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोग उनकी ईमानदारी और साहस की तारीफ कर रहे हैं।

पति पीटर हाग के खिलाफ दर्ज कराया था केस

-जानकारी के अनुसार नवंबर 2025 में सेलिना डजेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा, मानसिक प्रताड़ना और धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग भी की थी।

-सेलिना जेटली पहले भी कई बार अपने बेटों विंस्टन और विराज से दूरी को लेकर भावुक पोस्ट शेयर कर चुकी हैं। उन्होंने दावा किया था कि संयुक्त अभिरक्षा और कोर्ट के आदेश होने के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

12 दिन बाद हुआ ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार

आपको बता दें कि ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार उनकी मौत के 12 दिन बाद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स की टीम ने दोबारा पोस्टमार्टम किया था। ट्विशा शर्मा केस लगातार चर्चा में बना हुआ है और इसे लेकर कई सवाल अब भी उठ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+