एक रीले Video और 6 लगातार हार, श्रेयस की बहन श्रेष्ठा को क्यों बनाया निशाना? अब खुद ट्रोलर्स को दिया जवाब

आईपीएल 2026 के लीग स्टेज के आखिरी दिन पंजाब किंग्स (PBKS) का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना उस वक्त टूट गया, जब वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को धूल चटा दी। पंजाब किंग्स ने अपने आखिरी मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर के धमाकेदार और सनसनीखेज शतक के दम पर जीत तो दर्ज की और अपनी हार का सिलसिला रोका, लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। पंजाब की टीम बेहतर नेट रन रेट के बावजूद राजस्थान रॉयल्स से महज एक अंक पीछे रह गई और पांचवें स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

इस मैदानी हार से बड़ा बवाल सोशल मीडिया पर खड़ा हो गया है, जहां कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर को टीम की हार के बाद बुरी तरह निशाना बनाया गया और उन्हें भद्दे कमेंट्स और ऑनलाइन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। आइए जानतें हैं श्रेष्ठा अय्यर ने इस पूरे विवाद और ट्रोलिंग पर क्या करारा जवाब दिया है...

Shreyas Iyer sister Shresta

एक VIDEO के बाद शुरू हुआ ट्रोलिंग का दौर

दरअसल, टूर्नामेंट के पहले हाफ में जब पंजाब किंग्स (PBKS) लगातार 6 मैच जीतकर शानदार फॉर्म में थी, तब श्रेयस की बहन श्रेष्ठा ने इंस्टाग्राम पर एक रीले वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच बारिश के कारण धुलने और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलने के बाद बनाया गया था, जिसमें 'दिट्टा एक पॉइंट' (एक पॉइंट दिया) का मजेदार क्लिप वायरल हुआ था।


दूसरे हाफ में जैसे ही पंजाब किंग्स लगातार 6 मैच हारी, ट्रोलर्स ने इस वीडियो को लेकर श्रेष्ठा को निशाना बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे यह ट्रोलिंग पर्सनल अटैक और बेहद आपत्तिजनक ऑनलाइन उत्पीड़न में बदल गई।

ट्रोलर्स ने पार की सारी हदें

लगातार मिल रही गालियों और धमकियों पर चुप्पी तोड़ते हुए श्रेष्ठा अय्यर ने इंस्टाग्राम पर दो पार्ट में एक वीडियो जारी किया है। श्रेष्ठा ने खुलासा किया कि नफरत फैलाने वाले लोग सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने उनके कार्यस्थल (Workplace) पर फोन करना शुरू कर दिया। श्रेष्ठा ने गुस्से में कहा, "मुझे तुम लोगों पर तरस आता है। तुम लोग मेरे वर्कप्लेस पर फोन कर रहे हो, मुझे, मेरे कलीग्स (सहकर्मियों), मेरे स्टूडेंट्स और मेरे परिवार को गाली दे रहे हो। उन्हें परेशान करने के लिए किसी भी समय रैंडम कॉल किए जा रहे हैं, जो बिल्कुल बर्दाश्त के बाहर है।'

'भाई हारे या जीते, मैं हमेशा जश्न मनाऊंगी'

श्रेष्ठा ने वीडियो में साफ किया कि उनके पुराने वीडियो का मकसद किसी का अपमान करना नहीं, बल्कि सिर्फ एक मजाक था। उन्होंने कहा, 'जिस वीडियो को मैंने पहले बनाया था, उसे आप लोगों ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जबकि उसका मकसद सिर्फ एक मजाक था।'

उन्होंने कहा कि, 'मैं किसी को ट्रोल नहीं कर रही थी और न ही मेरी कोई बुरी नीयत थी। मैं हर क्रिकेटर का सम्मान करती हूं क्योंकि मेरा भाई खुद एक क्रिकेटर है।' उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए आगे कहा, 'अगर आप मुझसे नफरत करना चाहते हैं, तो कृपया जारी रखें, लेकिन मुझसे जुड़े लोगों को परेशान करना बंद करें। मेरा भाई चाहे जीते या हारे, मैं हमेशा उसके लिए खड़ी रहूंगी और उसका जश्न मनाऊंगी।'

उतार-चढ़ाव से भरा रहा पंजाब और कोलकाता का सफर

अगर पंजाब किंग्स के इस सीजन के सफर पर नजर डालें, तो उन्होंने शुरुआती सात मैचों में से छह में जीत दर्ज की थी, लेकिन इसके बाद लगातार छह हार ने उनके पूरे समीकरण बिगाड़ दिए। खराब रणनीतिक फैसले, खराब बल्लेबाजी और बार-बार कैच छोड़ने की गलती ने पिछले साल की रनर-अप टीम को पांचवें पायदान पर धकेल दिया।

वहीं दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सफर भी कुछ ऐसा ही रहा। शुरुआती छह मैचों में से पांच हारने के बाद केकेआर ने शानदार वापसी की और अगले सात मैचों में से छह जीते, जिसमें लखनऊ के खिलाफ एक सुपर ओवर की रोमांचक जीत भी शामिल थी। हालांकि, आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद केकेआर की टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+