जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?
ग्राहकों में यह जानने की उत्सुकता है कि क्या उन्हें अब जियो समर सरप्राइज ऑफर का फायदा मिलेगा या नहीं। लोग यह भी जानना चाहते हैं कि किन ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा मिलेगा।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने 31 मार्च को अपनी मुफ्त सेवाएं खत्म होने के बाद उन्हें आने वाले 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था और साथ ही जियो समर सरप्राइज ऑफर भी शुरू किया था। अब ट्राई ने इसे वापस लेने का आदेश दिया है। इसके बाद से ग्राहकों में यह जानने की उत्सुकता है कि क्या उन्हें अब जियो समर सरप्राइज ऑफर का फायदा मिलेगा या नहीं। साथ ही, लोग यह भी जानना चाहते हैं कि किन ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा मिलेगा। आइए जानते हैं किन ग्राहकों को मिलेगा इस ऑफर का फायदा। ये भी पढ़ें- अब तक नहीं लिया 'जियो समर सरप्राइज', तो अभी भी है मौका, जानिए क्या है तरीका

हफ्ते भर में ही ट्राई ने लगाई रोक

किसे मिलेगा समर सरप्राइज ऑफर का फायदा?
रिलायंस जियो ने अपनी प्रेस रिलीज में साफ किया है कि जिन ग्राहकों ने इस ऑफर के तहत 303 रुपए या उससे अधिक का रिचार्ज करा लिया है, उन्हें जियो समर सरप्राइज का फायदा मिलेगा यानी उन लोगों को तीन महीने तक मुफ्त सेवाएं मिलेंगी। ये भी पढ़ें- जानिए, कहां पर 2 लाख रुपए से अधिक कैश लेन-देन पर भी नहीं लगेगा कोई जुर्माना

क्या लिखा है प्रेस रिलीज में?
जियो ने लिखा है- जिन भी ग्राहकों ने जियो समर सरप्राइज ऑफर के बंद होने या वापस लिए जाने से पहले इसके लिए रिचार्ज कराया है, उन्हें जियो के समर सरप्राइज ऑफर की सुविधाएं मिलेंगी। आपको बता दें कि अभी तक कंपनी ने इस ऑफर को वापस लेने या बंद करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, ऐसे में आप अभी भी इस ऑफर के लिए रिचार्ज करा सकते हैं। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों

कैसे मिलेगा ये ऑफर?
रिलायंस जियो ने एक समर सरप्राइज ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत अगर आप 99 रुपए में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर अपना पहला रिचार्ज 303 रुपए या उससे अधिक की राशि से कराते हैं तो आपको तीन महीने तक मुफ्त में मौजूदा फायदे दिए जाएंगे। यानी इसके बाद 303 रुपए का ये पैक सीधे जुलाई में एक्टिवेट होगा, जब तक आपको मुफ्त में जियो की सेवाएं मिलेंगी। ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका, 37 हजार रुपए तक होगी सैलरी












Click it and Unblock the Notifications