जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प
अगर आप जियो का रिचार्ज नहीं कराना चाहते हैं तो भी आपके पास कई सस्ते विकल्प हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये विकल्प।
नई दिल्ली। ट्राई ने रिलायंस जियो को आदेश दिया है कि वह जियो समर सरप्राइज ऑफर को वापस ले। कंपनी ने भी सहमति जता दी है और आने वाले कुछ दिनों में यह ऑफर वापस ले लिया जाएगा। अगर आपने अभी तक इस ऑफर के तहत रिचार्ज नहीं कराया तो अभी भी करा सकते हैं, जब तक कंपनी ऑफर को वापस नहीं लेती। वहीं दूसरी ओर, अगर आप जियो का रिचार्ज नहीं कराना चाहते हैं तो भी आपके पास कई सस्ते विकल्प हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये विकल्प। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

वोडाफोन
अगर आप चाहें तो वोडाफोन के साथ भी अनलिमिटेड मुफ्त कॉल और इंटरनेट का मजा ले सकते हैं। वोडाफोन सिर्फ 346 रुपए में 28 जीबी इंटरनेट दे रहा है और साथ ही अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की सुविधा भी दे रहा है। हालांकि, इस ऑफर के तहत रोजाना 1 जीबी तक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसके बाद सामान्य डेटा चार्ज लगेगा। वहीं दूसरी ओर आप रोजाना सिर्फ 300 मिनट ही कॉलिंग कर सकते हैं और पूरे सप्ताह में 1200 मिनट लोकल या एसटीडी कॉलिंग कर सकते हैं। वोडाफोन के इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस पैक के तहत रोमिंग में मुफ्त कॉल नहीं मिलेंगी। ये भी पढ़ें- अब तक नहीं लिया 'जियो समर सरप्राइज', तो अभी भी है मौका, जानिए क्या है तरीका

एयरटेल
वोडाफोन की तरह ही एयरटेल भी सिर्फ 345 रुपए का एक मासिक प्लान लाया है। इसके तहत ग्राहकों को रोजाना 1 जीबी का मुफ्त 4जी डेटा मिलेगा। हालांकि, इस डेटा को आप 500 एमबी दिन में और 500 एमबी रात में (रात 3 से सुबह 5 बजे तक) इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा, आपको अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल्स भी मिलेंगी। इस तरह प्लान में 28 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। इस प्लान में आप रोजाना सिर्फ 300 मिनट ही कॉलिंग कर सकते हैं और पूरे सप्ताह में 1200 मिनट लोकल या एसटीडी कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही रोमिंग के दौरान कोई मुफ्त कॉल नहीं मिलेगी। ये भी पढ़ें- जरूरी सूचना, जल्द ही डीजल-पेट्रोल की कीमतों में रोजाना होगा बदलाव!

बीएसएनएल
रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए बीएसएनएल ने 339 रुपए का एक प्लान निकाला, जिसके तहत बीएसएनएल नेटवर्क में पूरे देश में मुफ्त कॉल मिलेंगी और रोजाना 2 जीबी 3जी इंटरनेट भी मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिन की होगी। इसके अलावा, कंपनी ने सिर्फ 249 रुपए का एक वायरलाइन ब्रॉडबैंड ऑफर भी निकाला है। इसके तहत रोजाना 10 जीबी इंटरनेट इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा रोजाना रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक मुफ्त कॉल मिलेगी और रविवार को पूरे दिन मुफ्त कॉल मिलेगी। ये भी पढ़ें- जानिए, कहां पर 2 लाख रुपए से अधिक कैश लेन-देन पर भी नहीं लगेगा कोई जुर्माना

आइडिया सेल्युलर
कंपनी ने 348 रुपए का एक प्लान निकाला है, जिसके तहत पूरे देश में अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा, इस प्लान में रोजाना 1 जीबी 4जी डेटा मुफ्त मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। वहीं अगर आप 148 रुपए से रिचार्ज करते हैं तो आइडिया नेटवर्क में पूरे देश में मुफ्त कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे। इसके साथ ही, ग्राहकों को 300 एमबी का इंटरनेट डेटा भी मिलेगा। ये भी पढ़ें- ट्विटर ने लॉन्च किया खास ऐप, अब तीन गुना चलेगा आपका डेटा!

क्या है जियो का समर सरप्राइज ऑफर?
रिलायंस जियो ने एक समर सरप्राइज ऑफर शुरू किया है, जिसके तहत अगर आप 99 रुपए में जियो प्राइम की मेंबरशिप लेकर अपना पहला रिचार्ज 303 रुपए या उससे अधिक की राशि से कराते हैं तो आपको तीन महीने तक मुफ्त में मौजूदा फायदे दिए जाएंगे। यानी इसके बाद 303 रुपए का ये पैक सीधे जुलाई में एक्टिवेट होगा, जब तक आपको मुफ्त में जियो की सेवाएं मिलेंगी। इसी को बंद करने का आदेश ट्राई की तरफ से दिया गया है। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications