कैमरे को शिकार समझ निगलने लगी शार्क, पहली बार LIVE कैद हुआ अंदर का नजारा
शार्क ने एक स्कूबा ड्राइवर के कैमरे पर धावा बोल दिया। वो लगातार उसे खाने की कोशिश करती रही, लेकिन स्टिक की वजह से वो उसे पूरा निगल नहीं पाई। इसका दिलचस्प वीडियो अब वायरल हो रहा।

टाइगर शार्क पानी के अंदर के सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक है, जिसके दांत अच्छे खासे इंसान को भी फाड़ दें। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें शार्क ने एक कैमरे को निगल लिया। इसके बाद उसके आंतरिक हिस्से की गतिविधियां उसमें कैद होने लगीं। हालांकि बाद में शार्क ने जो किया उसको देखकर सभी हैरान हैं। (वीडियो-नीचे)
Recommended Video

गो-प्रो के साथ लगाया गोता
वायरल वीडियो कहां का है ये नहीं पता, लेकिन सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्कूबा ड्राइवर पानी के अंदर गोता लगाता है। वो आराम से अंदर के नजारे को फिल्मा रहा था, तभी वहां पर एक शार्क आ गई। वो शख्स की ओर तेजी से आने लगी, जिसे देखकर उसकी हालत खराब हो गई। उसके हाथ में एक वाटरप्रूफ गो-प्रो कैमरा था। जिसको उसने स्टिक से बांध रखा था।

सब कुछ हुआ कैद
टाइगर शार्क को कैमरा शिकार की तरह लगता है, ऐसे में वो उस पर टूट पड़ती है। उसने कैमरे को निगलने की पूरी कोशिश की। स्कूबा डाइवर भी उसे देखकर भाग खड़ा हुआ। कैमरा ऑन था ऐसे में शार्क के दांत, गले और उसके गलफड़ों की आंतरिक चीजें उसमें कैद होती चली गईं। शार्क उसे मछली समझकर चबाने की कोशिश कर रही थी। हालांकि कैमरा ज्यादा मजबूत होने की वजह से टूटा नहीं।

आखिर में क्या हुआ?
कुछ ही पल में शार्क समझ गई थी कि वो शिकार नहीं बल्कि इंसानों की कोई चीज है। ऐसे में उसने उसे निगलने के बजाए रेत पर फेंक दिया और तेजी से दूसरी ओर भागी। स्कूबा ड्राइवर भी तुरंत वहां पहुंचा और अपने कैमरे को लेकर बाहर आ गया। राहत की बात ये है कि कैमरा पूरी तरह से सुरक्षित था और उसने शार्क के अंदर का वीडियो फिल्मा लिया था।

जब रिसर्चर पर किया हमला
अभी कुछ दिनों पहले अमेरिका से भी इसी तरह का मामला सामने आया था। उस वक्त हवाई में समुद्री वैज्ञानिक रैमसे अपनी टीम के साथ रिसर्च करने गई थीं। वो नाव से बीच समुद्र पहुंचीं और किट पहनकर पानी में उतरने की तैयारी करने लगीं। उन्होंने उस इलाके में कुछ शार्क को देखा था, जो प्लास्टिक से टकरा रही थीं। इसके बावजूद वो डरी नहीं और पानी में गोता लगाने को तैयार थी। जैसे ही उन्होंने पैरा पानी में डालने की कोशिश की, वैसे ही शार्क ने हमला कर दिया। हालांकि वो सुरक्षित बच गई थीं।

शार्क की खासियत?
आपको बता दें शार्क 20 फीट तक बड़ी हो सकती हैं और इनका वजन 5000 पाउंड तक होता है। ये समुद्र की गहराइयों में जाकर मछलियों का शिकार आसानी से कर लेती हैं। इनके मुंह में 300 से ज्यादा दांत होते हैं, जो शिकार को दो भागों में आराम से फाड़ दें। आमतौर पर एक बार हमला करके शार्क पीछे हट जाती हैं, ताकी उसका शिकार जख्म की वजह से दम तोड़ दे और वो उसे आराम से निगल सकें।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications