अब कुत्तों के लिये भी बनाया गया फोन, घर से दूर अपने मालिक से कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात
अगर आप अपने घर से लंबे समय के लिए बाहर रहते हैं और आपको भी अपने कुत्ते की चिंता सताती है तो आपके लिए अब एक बेहतरीन डिवाइस आ गया है तो आपकी बात वीडियो कॉल पर कुत्ते से कराएगा।
नई दिल्ली, 18 नवंबर। जब आप कोई कुत्ता पालते हैं तो आप उससे बेहिसाब प्यार करने लगते हैं। घर से बाहर जाते वक्त जब कभी भी आप अपने काम में फंस जाते होंगे तो आपको यहीं चिंता सताती होगी कि घर पर आपका कुत्ता अकेले क्या कर रहा होगा? कभी आपके दिमाग में यह भी खयाल आया कि काश कोई ऐसा तरीका होता, जिससे आप अपने कुत्ते से बात कर पाते। अगर हां तो समझो की आपकी मनोकामना पूरी हो गई है।

शोधकर्ता ने कुत्ते के लिए बनाया 'डॉगफोन'
जी हां, एक रिसर्चर ने एक ऐसा हाई-टेक डिवाइस विकसित किया जिससे पालतू जानवर अपने मालिक से बात कर सकते हैं। इस शानदार उपकरण का नाम है डॉगफोन। ये डिवाइस एक बॉल की तरह दिखती है। जब ये डिवाइस हिलती है तो आपके लैपटॉप को एक संदेश जाता है और इससे खुद ब खुद वीडियो कॉल लग जाती है। यानि अगर कुत्ता इसे हिलाने की कोशिश करता है तो इससे तुरंत वीडियो कॉल लग जाएगा।

इसलिए आया यह डिवाइस बनाने का विचार
बता दें कि इस डिवाइस को डॉक्टर इलियेना ने अपने 10 साल के कुत्ते जैक के लिए बनाया है। घर से बाहर जाते वक्त उन्हें हमेशा उसकी फिक्र लगी रहती थी। इलियेना एनिमल-कम्यूटर इंटरैक्शन की विशेषज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि जब ये बॉल हिलती है या इसे कोई हिलाता है तो इसमें लगे एक्सीलेरोमीटर काम करना शुरू कर देते हैं और वीडियो कॉल लग जाती है। इससे मालिक और कुत्ते एक दूसरे को देख सकते हैं।

आसानी से अपने मालिक से बात कर पाएगा कुत्ता
जब इलियेना अपने घर से किसी कारणवश 16 दिन के लिए बाहर थी, तब उन्होंने जैक को यह डिवाइस दी थी। जैक ने इस डिवाइस का खूब इस्तेमाल किया और इलियेना को कई बार वीडियो कॉल लगाई। उन्हें स्क्रीन पर देखने के बाद वह काफी खुश हुआ। इस कॉल ने यह साबित कर दिया कि जैक इलियेना से बात करना चाहता था। अब इस डिवाइस को और बेहतर बनाने पर कार्य चल रहा है। इलियेना कहती हैं कि यह तकनीक उन कुत्तों या पालतु जानवरों के लिए बेहद अच्छी है जो दूर हो जाने पर अपने मालिकों को बहुत याद करते हैं।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications