100 साल पुराने घर से निकाली गईं छह हजार मधुमक्खियां

ओमाहा, 21 जून। ओमाहा निवासी थॉमस और मेरिलो गाउटिएरे ने एक साक्षात्कार में ओमाहा वर्ल्ड हेराल्ड को बताया कि वे लंबे समय से अपने घर के बाहर ऐसे फूल उगा रहे थे, जिसका रस मधुमक्खियों को पसंद था, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मधुमक्खियां उनके घर में प्रवेश करेंगी.
दंपति का कहना है कि यह संभव है कि मक्खियां दीवार बनाने के लिए इस्तेमाल किए गए सीमेंट में एक छेद के जरिए दीवार में दाखिल हो गईं होंगी. उनके मुताबिक, उन्हें मधुमक्खियों की मौजूदगी के बारे में तब पता चला जब उन्होंने किचन की खिड़की के बाहर कुछ मधुमक्खियों को भिनभिनाते देखा और फिर उन्हें घर की दूसरी मंजिल पर 30 से ज्यादा मधुमक्खियां दिखाई दीं.
थॉमस कहते हैं, "अगर आप दीवार के पास अपना कान लगाते तो मधुमक्खियों की आवाज साफ सुनाई देती."
हर साल हजारों कीट लुप्त हो रहे हैं दुनिया से
थॉमस के मुताबिक पहले तो उन्होंने इन मधुमक्खियों को कीटनाशक से मारने का विचार किया, लेकिन फिर उन्हें याद आया कि उन्होंने पर्यावरण के लिए मधुमक्खियों के महत्व के बारे में कई टीवी कार्यक्रम देखे थे और इसके बारे में पढ़ा था. इसके बाद उन्होंने ओमाहा बी क्लब से संपर्क किया. क्लब ने मधुमक्खियों को सुरक्षित दूसरी जगह पहुंचाने के लिए 600 डॉलर की फीस ली. उसके बाद मधुमक्खियों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया.
थॉमस के घर की दीवार में पहले एक छेद किया गया और मधुमक्खियों को वैक्यूम से इकट्ठा किया गया. दीवार के अंदर मधुमक्खियों द्वारा तैयार किया गया शहद भी था. दंपति का कहना है कि उन्होंने मधुमक्खियों द्वारा बनाए गए शहद का स्वाद भी लिया.
एए/सीके (एएफपी)
Source: DW
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications