साल 2011 में क्या है आपका संकल्प

नया साल कैसे मनाएं, किसके संग मनाएं, कहां मनाएं या फिर इस साल हमें क्या करना है? शायद यह सवाल सबसे बेहतर होगा। जी हां क्योंकि यह सिर्फ आपसे नहीं बल्कि आपके आस-पास के लोगों, आपके परिवार, आपके मोहल्ले, आपके शहर, आपके देश से जुड़ा है। ये मत सोचिए कि आप कुछ भी करते जाएंगे, और लोगों को फर्क नहीं पड़ेगा। आपका एक-एक कार्य से निकली ऊर्जा हमारे देश की ऊर्जा में समाहित होती है, चाहे वो किसी भी रूप में क्यों न हो।
लोगों को खुश रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं, वो सोचें। लोगों के लिए आप क्या कर सकते हैं, आपके कारण कहीं अन्य लोग प्रभावित तो नहीं होंगे, आपने अपने लिए जो किया, क्या उससे दूसरों को फायदा पहुंचा और हमारे द्वारा किए गए कार्यों से क्या परिवर्तन आया।
यहां हम देश की व्यवस्था को बदलने की बात नहीं करेंगे, भ्रष्टाचार, घोटाले, अपराध, आदि को जड़ से खत्म करने की बात नहीं करेंगे, हम बात करेंगे सिर्फ अपनी आने वाली जैनरेशन और अपने मोहल्ले की। जी हां अगर आप अपने आने वाली पीढ़ी को कुछ सिखा सकते हैं, तो वो करें। अगर आप उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोक सकते हैं, तो वो करें। ध्यान रहे, आने वाली पीढ़ी में सिर्फ आपके या आपके घर के बच्चे नहीं, बल्कि आपके पूरे मोहल्ले के बच्चे शामिल हैं।
बात अगर मोहल्ले की आ ही गई है, तो एक संकल्प जरूर लें वो है एक जुट होकर रहने की और साफ सफाई की। अगर मोहल्ले का हर व्यक्ति अपने आस-पास सफाई रखेगा, तो भले ही पूरे देश में न सही, लेकिन आपका शहर जरूर सुंदर दिखाई देगा। तब कोई और नहीं, बल्कि आप और आपका परिवार सबसे ज्यादा खुश होगा।
धन्यवाद! आपको दैट्स हिन्दी की ओर से एक बार फिर से नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
-
संजू सैमसन पर हुई नोटों की बारिश! प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने पर मिली इतनी प्राइज मनी? -
जश्न या अश्लीलता? हार्दिक पांड्या की इस हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा, सोशल मीडिया पर लगा 'छपरी' का टैग -
T20 World Cup 2026: धोनी के 'कोच साहब' कहने पर गंभीर ने दिया ऐसा जवाब, लोग रह गए हैरान, जानें क्या कहा? -
कौन थीं Ishan Kishan की बहन वैष्णवी सिंह? खुद के दम पर बनाई थी अपनी पहचान, करती थी ये काम -
Mojtaba Khamenei Wife: ईरानी नए नेता की बीवी कौन? 10वीं के बाद बनीं दुल्हन-निकाह में दी ये चीजें, कितने बच्चे? -
'आपके पापा से शादी करूं, चाहे कितने भी मर्दों के साथ', मुसलमानों पर कमेंट करते ही एक्ट्रेस का कर दिया ऐसा हाल -
Trump Netanyahu Clash: Iran से जंग के बीच आपस में भिड़े ट्रंप-नेतन्याहू! Khamenei की मौत के बाद पड़ी फूट? -
T20 World Cup जीतने के बाद अब सूर्यकुमार यादव लेंगे संन्यास? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया फ्यूचर प्लान -
रमजान के महीने में मुस्लिम पत्नी की दुआ हुई कबूल, हिंदू क्रिकेटर बना चैम्पियन, आखिर कौन है यह महिला -
Om Birla: अप्सराओं जैसी हैं ओम बिरला की दोनों बेटियां, बड़े बिजनेस घराने की है बहुएं, जानें क्या करती हैं? -
T20 World cup 2026: 'कुछ न लिखूं तो ही अच्छा ', भारत के विश्वविजेता बनने के बाद धोनी ने किसे कहा 'साहब'? -
IND vs NZ: पटना की बहू बनेंगी अदिति हुंडिया? गर्लफ्रेंड के साथ ईशान किशन ने मनाया जीत का जश्न, कब होगी शादी!












Click it and Unblock the Notifications