Bihar News: प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों का परिणाम घोषित, 22 पुरुष और 11 महिलाएं चयनित

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने परिवहन विभाग में प्रवर्तन उप-निरीक्षक के 33 पदों के लिए परिणाम घोषित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों में 22 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। अंतिम नियुक्तियाँ राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के माध्यम से होंगी, और पूर्ण परिणाम विवरण आधिकारिक परिवहन विभाग पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के 33 पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई।

Bihar Transport Sub-Inspector Results 2025

जारी परिणाम के अनुसार कुल 33 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है, जिनमें 22 पुरुष और 11 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। आयोग के अनुसार सभी श्रेणियों की रिक्तियों को भर दिया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संबंधित आगे की प्रक्रिया राज्य परिवहन आयुक्त कार्यालय के स्तर से पूरी की जाएगी। विस्तृत परिणाम और अन्य आवश्यक निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट टैब के अंतर्गत उपलब्ध हैं।

गौरतलब है कि इन पदों के लिए आयोग द्वारा 28 मई 2025 को भर्ती विज्ञापन जारी किया गया था। चयन प्रक्रिया के तहत पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच परीक्षा और साक्षात्कार लिया गया। सभी चरणों को पूरा करने के बाद आयोग ने अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों का परिणाम प्रकाशित कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+