बिहार राजस्व सेवा के पांच अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी मंजूरी
बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पांच बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं, जिनमें तीन महिलाएँ और दो पुरुष शामिल हैं। इस्तीफे, जो निर्दिष्ट तिथियों से प्रभावी हैं, ज़िलाधिकारियों की सिफ़ारिशों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी किए गए।
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार राजस्व सेवा के पांच अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार कर लिए हैं। यह निर्णय संबंधित जिलाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार इन अधिकारियों के त्यागपत्र उनके द्वारा दिए गए आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए स्वीकृत किए गए हैं। जिन अधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं, उनमें तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं।
स्वीकृत त्यागपत्रों में वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंशु कुमार का त्यागपत्र 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना गया है। रोहतास जिले के बिक्रमगंज के राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का त्यागपत्र 26 जून 2025 से स्वीकार किया गया है।
इसी तरह सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी रहीं शिवांगी पांडेय का त्यागपत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है। रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी अंकिता वर्मा का त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 से स्वीकृत किया गया है। वहीं हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी रहीं स्मृति कुमारी का त्यागपत्र 20 अगस्त 2025 से प्रभावी माना गया है।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अनुसार यह निर्णय जिलाधिकारियों द्वारा भेजी गई अनुशंसाओं और संबंधित प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद लिया गया है। इस संबंध में विभाग की ओर से औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications