भारतीय मूल का व्यक्ति फ्रैंक रुगेरो का सहायक (लीड-1)
रुगेरो जुलाई 2010 में हॉब्रुक के सहायक बने थे। इसके पहले उन्होंने दक्षिणी अफगानिस्तान के लिए वरिष्ठ अमेरिकी प्रतिनिधि के रूप में काम किया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप क्राउले ने मंगलवार को कहा, "रुगेरो हॉलब्रुक द्वारा स्थापित किए गए एसआरएपी (अफगानिस्तान और पाकिस्तान के लिए विशेष प्रतिनिधि) तंत्र का नेतृत्व करेंगे। डेन फेडमैन और विक्रम सिंह इस काम में उनकी सहायता करेंगे।"
क्राउले ने इस बात का भी खुलासा किया कि विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अफगानिस्तान के लिए भारत के विशेष दूत, सतीदंर लाम्बा से संक्षिप्त बातचीत की। यह बातचीत, हाल ही में लाम्बा से क्लिंट व हॉलब्रुक की हुई बातचीत के क्रम में हुई है।
क्राउले ने कहा, "लाम्बा ने निजीतौर पर अपनी श्रद्धांजलि देने के लिए क्लिंटन को फोन किया, लेकिन यह कहने के लिए भी कि क्लिंटन के साथ और हॉलब्रुक के साथ इसके पहले हुई उनकी बातचीत के बाद उन्होंने कुछ कार्रवाई की थी।"
रुगेरो को स्थायी रूप से एसआरएपी नियुक्त किया जाएगा या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है। रुगेरो इसके पहले जनवरी से जून 2009 तक राजनीतिक-सैन्य मामलों के सहायक मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान नीति की समीक्षा का काम पूरा करने के लिए मंगलवार को व्हाइट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में उप राष्ट्रपति जो बिडेन, विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स के अलावा राष्ट्रपति बराक ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा दल के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में रुगेरो ने भी हिस्सा लिया।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने व्हाइट हाउस में दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद कहा कि मंगलवार सुबह अफगान रणनीति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में हॉलब्रुक की अनुपस्थिति छाई रही।
गिब्स ने कहा कि ओबामा गुरुवार को अमेरिकी जनता के सामने अफगान रणनीति की समीक्षा के निष्कर्षो को प्रस्तुत करेंगे। लेकिन उन्होंने 2011 में इस पर लगातार काम करने के लिए अपने दल को आदेश दिया है।
लेकिन गिब्स ने कहा कि इसमें न तो कोई चकित करने वाले खुलासे होंगे और न जुलाई 2011 में अमेरिकी सेना की अफगानिस्तान से वापसी की शुरुआत और अफगान बलों को नियंत्रण सौंपे जाने की योजना में कोई बदलाव ही।
गिब्स ने कहा, "मुझे संदेह है कि समीक्षा में कोई बहुत चकित करने वाली बात होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
-
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड -
Aaj Ka Match Kon Jeeta 8 March: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 विश्व कप -
Gold Rate Today: जंग में ठंडी पड़ी सोने की कीमत! ₹5060 सस्ता गोल्ड, आपके शहर में आज क्या है 22K-18K का भाव? -
Aaj Ke Final Match Ka Toss Kitne Baje Hoga: आज के फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा- भारत vs न्यूजीलैंड -
Athira Struggle Story: याददाश्त गंवाई-व्हीलचेयर बनी साथी, फिर भी UPSC में गाढ़े झंडे! IAS बनने में कितनी दूरी? -
Bihar Next CM:कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? बेटे की राजनीति में एंट्री से पहले CM नीतीश ने कर दिया ऐलान! -
Aaj Ka Final Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का फाइनल मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs न्यूजीलैंड -
Mumbai Gold Silver Rate Today: महिला दिवस पर सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में गर्मी और पॉल्यूशन के टॉर्चर से कब मिलेगी राहत? बारिश पर आ गया IMD का बड़ा अपडेट -
T20 World Cup 2026 : सच निकली मशहूर ज्योतिषी की भविष्यवाणी, भारत बना विश्वविजेता? -
PM Kisan 22nd Installment: 22वीं किस्त से पहले सरकार ने हटाये लाखों नाम, आपके खाते में कब आएंगे पैसे?












Click it and Unblock the Notifications