नीलम है बड़े काम की चीज, जानिए धारण करने के लाभ
ऐसी मान्यता है कि नीलम अपना प्रभाव अति शीघ्र दिखाता है।
लखनऊ।अनुशासन प्रिय और गरीबों को न्याय दिलाने वाले देवता शनि है। नीलम शनि का रत्न है। ऐसी मान्यता है कि नीलम अपना प्रभाव अति शीघ्र दिखाता है। चाहे शुभ प्रभाव हो या फिर अशुभ, जिस कारण लोग नीलम पहनने से पहले उसका परीक्षण करते है।

यदि नीलम सूट करेगा
यदि नीलम सूट करेगा तो राजा बना देगा और न सूट किया तो रंक बना देगा किन्तु ऐसा नहीं है। जब शनिदेव हर फल देरी में देते है तो भला उनका रत्न नीलम शीघ्र परिणाम कैसे देगा ? यह प्रश्न विचार करने वाला है।

नीलम किसे पहना चाहिए
- जिनकी मकर, कुम्भ, वृष व तुला राशि हो वे लोग नीलम धारण करें।
- सितम्बर जन्में लोगों को नीलम पहनने से लाभ मिलता है।
- वृष व तुला लग्न वाले जातक यदि नीलम धारण करेंगे तो उनके भाग्य के सितारे चमकने लगेंगे।
- मकर व कुम्भ लग्न वालों के लिए नीलम प्रगति के द्वार खोलता है।
- नीलम धारण करने से मन में गहरे विचार आते है और मन शान्त रहता है।
- जिन लोगों को हर बात में जल्दबाजी रहती है एंव धैर्य की कमी बनी रहती है, उन्हें नीलम पहनने से धैर्य आता है।
- नीलम पहनने से वाणी में मिठास, गम्भीरता, बौद्धिकता, तार्किकता एंव संस्कारों में वृद्धि होती है।
- स्त्री या पुरूष जो डिप्रेशन के शिकार है, उन्हें नीलम अवश्य पहनना चाहिए। नीलम पहनने से व्यक्ति तनावमुक्त होकर जीवन व्यतीत करता है।
- नीलम का प्रभाव स्नायुतन्त्र पर रहता है। यदि इससे सम्बन्धित कोई भी दिक्कत है तो नीलम धारण करने से लाभ मिलेगा।
- अगर आप लकवा, हड्डियों में दर्द, दॉत रोग एंव दमा रोग से पीडि़त है तो नीलम धारण करने से अत्यन्त लाभ होगा।
- जिन लोगों को कमर दर्द, सिर दर्द व कैंसर आदि रोग है तो उन्हें नीलम पहनने से फायदा होता है।
- जिन लोगों को रात में घबराहट होती है एंव भय बना रहता है, उन लोगों को नीलम पहनने से अवश्य लाभ मिलता है।
- जिनकी सिंह लग्न, मेष लग्न, वृश्चिक लग्न है, उन जातकों को नीलम नहीं पहनना चाहिए अन्यथा नुकसान होता है।
- नीलम अगर पाप भावों में है तो 6, 8, 12 तो नीलम धारण करने अचानक समस्यायें उत्पन्न होती है।
- शनि के मूलतः शत्रु ग्रह सूर्य और मंगल है, इसलिए नीलम को माणिक्य व मूॅगा के साथ कदापि धारण नहीं करना चाहिए।

भाग्य के सितारे चमकने लगेंगे

रोगों में नीलम पहनने का लाभ













Click it and Unblock the Notifications