Teddy Day: क्यों मनाते हैं 'टैडी डे'? 'रेड से लेकर पिंक तक' किस रंग का क्या है मतलब?
Teddy Day: वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन 'टैडी डे' कहलाता है, जिसका इंतजार प्रेमियों को जबरदस्त रूप से होता है, वैसे तो प्यारे-प्यारे टेडी को देखकर हर किसी का मन मचल उठता है लेकिन 'टैडी डे' खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहद स्पेशल होता है जो अपने जज्बात शब्दों से नहीं, बल्कि तोहफों के जरिए जताना पसंद करते हैं।
वैसे तो टेडी डे मनाने की परंपरा पश्चिमी देशों से शुरू हुई, लेकिन आज यह भारत समेत पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। टेडी बियर को मासूमियत, सुकून, भरोसे और बिना शर्त प्यार का प्रतीक माना जाता है और ये बेजुबान बड़ी ही आसानी से आपके दिल की आवाज आपके पार्टनर तक पहुंचा देता है।

आम तौर पर जब कोई अपने पार्टनर को टेडी गिफ्ट करता है, तो उसका मतलब होता है-'मैं हर हाल में तुम्हारे साथ हूं, ठीक वैसे ही जैसे ये टेडी।' यह तोहफा रिश्तों में मिठास और अपनापन बढ़ाता है।
Teddy Day: किस रंग का क्या होता है मतलब?
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह से रोज अलग-अलग रंग अलग-अलग जज्बात को बताते हैं ठीक उसी तरह से टेडी के अलग-अलग कलर अलग-अलग फीलिग्ंस के लिए होते हैं इसलिए गिफ्ट करने से पहले आपको टेडी कलर्स के बारे में जानना बहुत ज्यादा जरूरी है।
आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में...
- रेड टेडी: ये सच्चे और गहरे प्यार का प्रतीक है, अगर आप अपने साथी को 'आई लव यू' कहना चाहते हैं तो रेड टेडी गिफ्ट करें।
- पिंक टेडी: ये अपनापन और आकर्षण का प्रतीक है, अगर आप किसी को पसंद करने लगे हैं तो उसे पिंक कलर का टेडी गिफ्ट कीजिए।
- पीला टैडी:पीला रंग खुशी, दोस्ती और पॉजिटिविटी का संकेत देता है, अगर आपका कोई प्रिय दोस्त है तो आप उसे येले टेडी गिफ्ट कीजिए।
- नीला टैडी: ब्लू रंग दर्शाता है कि आप सामने वाले के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं और आप आंख बंदकरके उसपर भरोसा करते हैं।
- सफेद टैडी: क्यूटनेस, प्योरिटी और ईमानदारी का सिंबल है सफेद, अगर आप किसी को सॉरी बोलना चाहते हैं तो सफेद टेडी बेहतरीन विकल्प हैं।
- ब्राउन टैडी: ये केयर, मजबूती और सपोर्ट है , अगर सामने वाले के लिए आप इस तरह की भावनाएं रखते हैं तो ये सुंदर ऑप्शन है।
- काला टैडी: ये मैच्योर रिलेशनशिप का प्रतीक है, अगर आप अपने रिश्ते को सेंकड लेवल तक ले जाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को काला टेडी गिफ्ट करें।
- बैंगनी टैडी: ये स्पेशल फीलिंग का प्रतीक है, अगर सामने वाला आपके लिए काफी खास है तो ये टेडी आप उसे गिफ्ट कीजिए।

Teddy Day: क्यों मनाते हैं 'टैडी डे' ?
टेडी बियर का नाम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट के नाम पर पड़ा है, दरअसल उन्हें भालू का शिकार करना बहुत पसंद था इसलिए मिसिसिपी के गवर्नर लॉन्गिनो ने उन्हें अपने यहां भालू का शिकार करने के लिए आमंत्रित किया, राष्ट्रपति बहुत अच्छे शिकारी थे लेकिन वहां पर वो एक भी भालू का शिकार नहीं कर पाए, अब सबके सामने राष्ट्रपति की बेइज्जती ना हो इसलिए उनके एक हेल्पर ने एक बेबी भालू को पेड़ से बांध दिया और राष्ट्रपति को उस पर गोली चलाने के लिए कहा लेकिन थियोडोर टेडी ने ऐसा नहीं किया वो बेबी भालू की शक्ल देखकर उस पर इस कदर फिदा हुए कि उन्होंने उसे तुंरत पेड़ से खोलकर गले लगा लिया, ये बात उस वक्त चर्चा का विषय बन गई थी।

Teddy Day: प्रेसिडेंट से जुड़ा है टेडी का राज
इस बारे में कार्नूटिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमै को भी पता चला, उसने अपनी कल्पना के आधार पर उस बेबी भालू को कार्टून की शक्ल दी और ये पेपर में पब्लिश हो गया। जिस पर एक गरीब खिलौना बनाने वाले पति-पत्नी की नजर पड़ी। उन दोनों ने उस कार्टून को पुराने कपड़ों और कागजों की मदद से एक भालू जैसा खिलौने की आकृति दे दी, जो कि बहुत soft और सुंदर था। उन्होंने इसे राष्ट्रपति को भेंट करने की सोची और मीलों दूरी तय करने के बाद राष्ट्रपति भवन पहुंचे, राष्ट्रपति थियोडोर को जब ये पता चला कि कोई उनसे इतनी दूर से मिलने आया है तो वो खुद उनके पास पहुंचे, तब उन दोनों ने प्रेसिडेंट को होममेड बियर गिफ्ट किया।

Teddy Day: सॉफ्ट खिलौने वाला भालू 'टेडी बियर' कहलाने लगा
उसे देखकर थियोडोर टेडी रूजवेल्ट काफी खुश हुए और बोले कि आपको क्या चाहिए? इस पर उस दंपत्ति ने कहा कि क्या वो इस बियर का नाम आपके नाम पर रख सकते हैं? इस पर थियोडोर टेडी रूजवेल्ट भावविभोर हो गए और उन्होंने इसकी परमिशन दे दी और तब से ही सॉफ्ट खिलौने वाला भालू 'टेडी बियर' कहलाने लग गया और प्रेम, दया , दोस्ती और खुशी का पर्याय बन गया।
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications