VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल
RCB vs SRH Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली की नाबाद 69 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने 202 रनों के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। मैच जीतने के बाद कोहली ने कुछ ऐसा किया, जिसने बेंगलुरु के दर्शकों का दिल जीत लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली एक बार फिर संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में 5 छक्कों और 5 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। कोहली की इस पारी ने साबित कर दिया कि भले ही वह टेस्ट और वनडे से दूर हों, लेकिन टी20 में उनका जलवा बरकरार है।

अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल
मैच जीतने के बाद कोहली ने स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा की तरफ 'फ्लाइंग किस' किया, जिसका अनुष्का ने भी स्माइल के साथ जवाब दिया। सोशल मीडिया पर दोनों का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। इस दौरान RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला का रिएक्शन देखने लायक था।
पडिक्कल और पाटीदार का तूफानी साथ
विराट को दूसरे छोर से देवदत्त पडिक्कल का भरपूर साथ मिला। पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेलकर हैदराबाद के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया। कप्तान रजत पाटीदार ने भी महज 12 गेंदों में 31 रन कूटकर जीत की राह आसान कर दी। आरसीबी ने यह लक्ष्य 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया।
गेंदबाजी में जैकब डफी का ड्रीम डेब्यू
इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 201 रन बनाए थे। आरसीबी की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे जैकब डफी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि हैदराबाद ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था, लेकिन बेंगलुरु की बल्लेबाजी के आगे यह छोटा साबित हुआ।












Click it and Unblock the Notifications