Significance of this Survey
यह सवाल इसलिए प्रासंगिक है, क्योंकि इस वक्त कांग्रेस का संपूर्ण नेतृत्व दल यूपी पर फोकस कर रहा है। भले ही पंजाब में पार्टी की सरकार है, लेकिन केंद्रीय नेताओं की चलहलकदमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा है। खास तौर से प्रियंका गांधी की। जी हां प्रियंका गांधी इस वक्त उत्तर प्रदेश में बेहद सक्रिय हैं। पहले के चुनावों में भी यूपी के बड़े हिस्से की जिम्मेदारी वो निभा चुकी हैं, ऐसे में कांग्रेस का एक वर्ग उन्हें सीएम उम्मीदवार के रूप में भी देखता है। अब उन्हें सीएम कैंडिडेट बनाना चाहिए या नहीं, यह तो पार्टी आलाकमान को तय करना है, लेकिन यह जरूर है कि यूपी में पार्टी के हर बड़े फैसले में उनकी राय को अहमियत जरूर दी जाएगी।