Significance of this Survey
योगी आदित्यनाथ भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं। उनकी फायरब्रांड छवि की वजह से पार्टी उन्हें अलग-अलग प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए भी भेजती है। जिस तरह से लगातार पांच बार वह गोरखपुर से सांसद रहे और उसके बाद वह यूपी के मुख्यमंत्री बने उसके बाद उन्हें एक तबका देश के भावी प्रधानमंत्री के तौर पर भी देखता है। 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ की भविष्य की राजनीति के लिहाज से काफी अहम है।