Significance of this Survey
अरविंद केजरीवाल की छवि हमेशा से एक साफ सुथरी छवि वाले नेता के रूप में रही है। भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के संकल्प को लेकर राजनीति में आये आईआईटी के इस इंजीनियर को अब तक कितनी सफलता मिली है, यह दिल्ली की जनता अगले चुनाव में तय करेगी। लेकिन बतौर मुख्यमंत्री वे कितने सफल हैं, यह सवाल इसलिए प्रासंगिक हो जाता है, क्योंकि वो अपने कार्यकाल के मध्य में आ चुके हैं, अब जनता उनसे हिसाब मांगना शुरू कर रही है।