Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जया बच्चन का नाम लेकर सुनीता आहूजा ने चलाई ये तीर, गोविंदा से विवाद की खबरों के बीच कह डाली ये बात

Sunita Ahuja on Jaya Bachchan: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बीते कुछ समय से किसी स्टार की तरह ही सुर्खियों में हैं। गोविंदा से ज्यादा लोग उनको सुनना और देखना पसंद कर रहे हैं। फिर चाहे गोविंदा को लेकर उनका बयान या फिर शादी टूटने को लेकर चल रहा विवाद।


Sunita Ahuja

लेकिन इस वक्त सुनीता आहूजा ने एक बड़े राज से पर्दा उठाया है और स्टार की पत्नी को लेकर एक बात कही है। 55 साल की सुनीता का कहना है कि वो अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं और वो नहीं चाहती हैं कि लोग उनको गोविंदा की पत्नी के रूप में याद रखें।

'मैं इंप्रेस करने की कोशिश कर रही हूं' टाइगर श्रॉफ से बेइंतहा प्यार करती हैं दिशा पाटनी? पहली बार तोड़ी चुप्पी

इसके अलावा अपने बयान में उन्होने जया बच्चन को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि आपको हैरान करने वाला है। बेबाकी से बात करने को लेकर वो पहले ही मशहूर हैं और खुलकर अपनी बातें कहती हैं।

क्या बोलीं सुनीता?

गौरतलब है कि सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। बता दें कि उनको अब रियालिटी शो में देखा जाता है। सुनीता ने कहा, ''में गोविंदा की पत्नीं हूं और हमेशा रहूंगी लेकिन मैं चाहती हूं कि लोग मुझे मेरे नाम से जाने। 55 साल की उम्र में मैं अपनी अलग पहचान बनाने में लगी हूं।'' जया बच्चन को लेकर सुनीता का कहना है कि, एक बार संसद में जया बच्चन को जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया गया था तो वो भड़क गईं थीं। क्योंकि उनकी भी अपनी अलग पहचान हैं। सुनीता आहूजा की ये बातें खबरों का हिस्सा हैं।

अफेयर की खबरों पर भड़कीं थीं

हाल ही में गोविंदा और एक साउथ एक्ट्रेस की अफेयर की खबरों पर सुनीता आहूजा बुरी तरह से भड़क गईं थीं। उनका कहना था कि गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी। इस उम्र में उनको बेटे के करियर और बेटी की शादी पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि गोविंदा ने अक्सर ये कहा है कि उन्होने अपनी पत्नी को कभी धोखा नहीं दिया है।

Credit: Filmibeat

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+