Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: "पहले बीफ बैन फिर पॉर्न बैन, हमारी आजादी छिन रही है" कियारा आडवाणी का सरकार पर सीधा हमला

Kiara Advani Beef Porn Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी के एक वीडियो ने सोशल मीडिया का माहौल गर्म कर दिया है। दरअसल, कियारा आडवाणी के करीब 10 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो आजादी और लोकतंत्र जैसे गंभीर विषय पर टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर यूजर्स को उनका ये वीडियो याद आ गया जिसे धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।


Kiara Advani Beef Porn Video

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कियारा आडवाणी वीडियो में एक इवेंट में विवादित बयान देती दिखाई दे रही हैं जिससे सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कियारा का कहना था कि सरकार ने पहले बीफ और फिर पॉर्न बैन कर दिया जिससे लोगों की आजादी छिन और ये लोकतंत्र पर भी हमला है।

क्या हुआ वायरल?

वीडियो 2015 का है जब कियारा मुंबई में एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत कर रही थीं। उस दौरान उन्होंने कहा था कि पहले बीफ़ पर बैन आया, फिर पॉर्न पर रोक - और ये फैसले लोकतंत्र का मतलब छीन रहे हैं। उस वक्त उनका इशारा सेंसरशिप और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर था, लेकिन आज यह क्लिप नई बहस को जन्म दे रही है।

कियारा आडवाणी का बयान

कियारा ने कहा,"पहले यह बीफ़ था, अब पॉर्न - कोई नहीं जानता अगला क्या होगा। मुझे लगता है यह लोकतंत्र का असली मतलब छीन रहा है।"

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया

इस क्लिप के वायरल होने के बाद प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंटी हैं: कुछ यूजर्स ने कियारा के बयान को 'देश विरोधी' और 'समाज के प्रति असंवेदनशील' करार दिया। वहीं कई समर्थकों का कहना है कि यह वीडियो 10 साल पुराना है, और उस समय की सामाजिक-राजनीतिक परिस्थितियों में कहे गए शब्दों को आज के संदर्भ में नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने अभिव्यक्ति की आज़ादी के सिद्धांत का समर्थन भी किया।

Credit: Filmibeat

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+