Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BCCI तैयार किया बड़ा सीक्रेट प्लान, वनडे वर्ल्ड कप के लिए शॉर्टलिस्ट किए 20 भारतीय खिलाड़ी

टीम इंडिया ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अभी से बड़ी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई की चयन समिति ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए करीब 20 खिलाड़ियों को पहले ही शॉर्टलिस्ट कर लिया है, जबकि वर्ल्ड कप में अभी एक साल से ज्यादा समय बाकी है।

यह कदम दिखाता है कि भारतीय टीम इस बार किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती और लंबे समय तक एक स्थिर कोर ग्रुप के साथ तैयारी करना चाहती है। चयनकर्ताओं की योजना है कि इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखी जाए, खासकर आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान, जहां खिलाड़ी दबाव में अपनी क्षमता साबित करते हैं।

indian team

रिपोर्ट्स के अनुसार चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली समिति के सदस्य अलग-अलग वेन्यू पर जाकर मैच देखेंगे, ताकि हर खिलाड़ी का बारीकी से आकलन किया जा सके। चयनकर्ता स्टेडियम में मौजूद रहकर और टीवी पर मैच देखकर खिलाड़ियों की फॉर्म, फिटनेस और मैच अवेयरनेस को परखेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि इस योजना के तहत चयनकर्ता हर हफ्ते कम से कम एक मैच जरूर देखेंगे, जिससे हर सप्ताह कई मुकाबलों का विश्लेषण किया जा सके। इसका सीधा मतलब यह भी है कि फिलहाल टीम मैनेजमेंट पहले से चुने गए खिलाड़ियों पर ही फोकस बनाए रखना चाहता है और आईपीएल से अचानक किसी नए चेहरे को शामिल करने की संभावना कम है।

कुल मिलाकर, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने अभी से मजबूत ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। यह रणनीति बताती है कि भारतीय क्रिकेट अब लंबे प्लान और लगातार मॉनिटरिंग के जरिए बड़े टूर्नामेंट जीतने पर फोकस कर रहा है। हालांकि यह सामने नहीं आया है कि बोर्ड की नजर जिन 20 प्लेयर्स के ऊपर हैं, वे कौन हैं। आईपीएल के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर प्लेयर्स के ऊपर तो नजर निश्चित तौर पर रहने वाली है, इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+