गुलमर्ग में आयोजित कर्लिंग गेम्स में सागर के 14 खिलाड़ी होंगे शामिल, मप्र टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में 10 फरवरी से थर्ड एडिशन विंटर खेलो इंडिया गेम्स आयोजित हो रहे हैं। इसमें सागर के 14 खिलाड़ी मप्र की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गुलमर्ग में बर्फ के मैदान पर सागर के खिलाड़ी कर्लिंग गेम्स में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। आयोजन में मप्र की टीमें शिरकत करेंगी जिनमें सागर के 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। आगामी 10 फरवरी से 14 फरवरी तक विंटर गेम्स का आयोजन गुलमर्ग में होगा। बता दें कि बर्फ के मैदानों पर कर्लिंग गेम्स खेला जाता है। यह गेम्स केवल बर्फीले इलाकों में ही होता है। सागर के खिलाड़ी पहले भी जम्मू-कश्मीर में इन आयोजनों में शिरकत कर चुके हैं।

जम्मू कश्मीर में आयोजित होने वाली थर्ड एडिशन विंटर खेलो इंडिया के अंतर्गत कर्लिंग खेल में सागर के 14 खिलाड़ियों का मध्य प्रदेश टीम मे चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व खेलो इंडिया में करेंगे। एसोसिएशन के सचिव अमन सुदाग़र ने बताया कि सागर से अवीका जाट, आंशिका सिंह राजपूत, आराध्या सिंह राजपूत, रिमझिम राय, वैष्णवी सकवार,अमन सौदागर, ईशान खान, सिद्धार्थ यादव, सोहिल खान, आमिल खान, सिद्धार्थ दुबे, आदित्य बिरला, अक्षत गुप्ता, देवांश ठाकुर ये सभी खिलाड़ी शामिल होने जा रहे हैं।
Recommended Video
राष्ट्रीय कर्लिंग में एमपी की टीम तीसरे स्थान पर रही थी
बता दें कि जनवरी में आयोजित राष्ट्रीय कर्लिंग प्रतियोगिता में मध्य्प्रदेश कर्लिंग टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया था। यह प्रतियोगिताएं केवल विंटर सीजन में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग जिलों में आयोजित होती हैं, जहां बर्फबारी होती है और इंडोर स्टेडियम में बर्फ के मैदान पर ही इसका आयोजन होता है। इधर बीते रोज विधायक शैलेंद्र जैन ने इन चयनित सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया साथ ही प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद थे। चयनित खिलाड़ियों में 4 खिलाड़ी महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल से 2 खिलाड़ी दीपक मेमोरियल अकादमी एवं 1 खिलाड़ी पारस विद्याविहार स्कूल से शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications