IND vs NZ: 'झूठ बोल रहा है!' सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल

IND vs NZ T20 World Cup Final: रविवार को होने वाले भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल से पहले शनिवार को दोनों कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुर्खियों में रही। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए ठीक वही रणनीति अपनाई, जो 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनाई थी।

सेंटनर ने कही थी भीड़ को खामोश करने की बात (IND vs NZ T20 World Cup Final)

सेंटनर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सवा लाख की भारतीय भीड़ को खामोश करना है। भारत पर अपने घर में खेलने और खिताब बचाने का भारी दबाव होगा। हम इसके लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित हैं। सेंटनर का यह बयान सीधे तौर पर भारतीय फैंस और खिलाड़ियों की भावनाओं को कुरेदने की कोशिश थी, क्योंकि इसी मैदान पर 2023 में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

IND vs NZ 1

सूर्यकुमार यादव का बेबाक पलटवार

जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से सेंटनर के उस बयान के बारे में पूछा गया जिसमें उन्होंने भारत को रोकने की बात कही थी। इस पर सूर्या ने हंसते हुए देसी अंदाज में जवाब दिया कि झूठ बोल रहा है वो। सूर्या ने आगे स्पष्ट किया कि हम पिच की मांग के अनुसार खेलेंगे। ड्रेसिंग रूम में बैठकर हम पहले से कोई स्कोर तय नहीं करते। अगर पिच 250 वाली हुई तो हम वहां तक जाएंगे, और अगर अलग हुई तो अलग तरह से खेलेंगे।

सेंटनर द्वारा 'भीड़ को शांत करने' वाले बयान पर सूर्या ने चुटीले अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि सब ही सेम लाइन चिपका रहे हैं। कुछ तो नया बोलो। सूर्या का यह जवाब न केवल पैट कमिंस के पुराने बयान की याद दिलाता है, बल्कि यह भी बताता है कि मौजूदा भारतीय टीम अब इन पुराने माइंड गेम्स से प्रभावित होने वाली नहीं है। पिछले दो सालों में भारत ने जिस तरह का निडर क्रिकेट खेला है, वह उन्हें इस फाइनल का प्रबल दावेदार बनाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+