क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस और अब राजनीति में भी एक्टिव हो चुकीं कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वजह इस बार उनका कोई बयान नहीं बल्कि उनके हाथ में नजर आई एक डायमंड रिंग (Diamond Ring) है। सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या कंगना ने चुपचाप सगाई कर ली है?
कंगना के हाथों में रिंग देखकर लोग हुए हैरान
हालांकि इस बारे में कंगना रनौत की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन तस्वीरों ने लोगों को अटकलें लगाने का मौका जरूर दे दिया है। लोग कंगना के हाथों में रिंग देखकर काफी हैरान हो गए हैं।

इंस्टाग्राम फोटो में दिखी डायमंड रिंग
-हाल ही में कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पारंपरिक पटोला साड़ी और बड़े झुमकों में बेहद शालीन और आकर्षक नजर आ रही हैं, लेकिन फैंस की नजर उनके स्टाइलिश लुक से ज्यादा बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चमकती डायमंड रिंग पर टिक गई।
-बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और कई यूजर्स ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि शायद कंगना रनौत ने सीक्रेट तरीके से सगाई कर ली है।
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई?
-जहां कुछ लोग कंगना रनौत की सगाई की बातें कर रहे हैं तो वहीं कई फैंस एक्ट्रेस के समर्थन में भी सामने आए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कंगना रनौत आर्थिक रूप से सक्षम हैं। ऐसे में ये जरूरी नहीं कि ये डायमंड रिंग किसी सगाई की निशानी ही हो। फैंस का कहना है कि आजकल कई सेलेब्रिटीज खुद के लिए महंगे गहने खरीदते हैं और उन्हें पहनना पसंद करते हैं।
-दरअसल सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसा होता है कि जब कोई एक्ट्रेस रिंग फिंगर में डायमंड रिंग पहनकर तस्वीर शेयर करती है तो लोग तुरंत उनकी सगाई के कयास लगाने लगते हैं। ऐसा पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ हो चुका है।
कई एक्ट्रेसेस ने खुद के लिए खरीदी है रिंग
-जब पूर्व मिस यूनिवर्स औरबॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने अपनी उंगली में डायमंड रिंग के साथ फोटो शेयर की थी, तब भी लोगों ने उनकी सगाई की चर्चा शुरू कर दी थी। बाद में उन्होंने साफ किया था कि वह खुद भी अपने लिए डायमंड खरीद सकती हैं।
-इसी तरह मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने खुद ही अपने लिए डायमंड रिंग खरीदी थी और इसका किसी रिश्ते से कोई लेना-देना नहीं था।
कंगना ने की सगाई या सिर्फ स्टाइल?
फिलहाल कंगना रनौत की इस डायमंड रिंग का सच क्या है, ये तो खुद एक्ट्रेस ही बता सकती हैं लेकिन इतना तय है कि एक छोटी सी डायमंड रिंग ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा जरूर छेड़ दी है। अब फैंस को इंतजार है कि कंगना इस पर कोई प्रतिक्रिया देती हैं या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications