हॉलीवुड में हड़कंप, Rihanna के घर के बाहर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, 30 साल की महिला अरेस्ट, क्या है मामला?
Rihanna Firing: हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर (Pop Singer) रिहाना के घर के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के Beverly Hills स्थित सिंगर रिहाना के घर के बाहर एक महिला ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी हैं।
पॉप सिंगर रिहाना के घर के बाहर फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग के दौरान चलाई गई गोलियों में से एक गोली घर की दीवार को भी पार कर गई है। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई हैं।

पुलिस ने 30 साल की महिला को लिया हिरासत में
-खबर है कि लॉस एंजेलिस पुलिस डिपार्टमेंट (Los Angeles Police Department) ने इस मामले में एक संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया है। घटना गत 8 मार्च 2026 (रविवार) दोपहर करीब 1:21 बजे की बताई जा रही है।
-पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर लगभग 30 साल की एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हमले के पीछे क्या मकसद था।
फायरिंग के वक्त घर पर मौजूद थीं रिहाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना के समय रिहाना अपने घर पर ही मौजूद थीं। हालांकि राहत की बात ये रही कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार हमलावर महिला ने घर के गेट के सामने सड़क की दूसरी तरफ खड़ी एक कार से करीब 10 गोलियां चलाई थीं।
सेलिब्रिटीज के घरों को बनाया जा रहा है निशाना
-जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से सेलिब्रिटीज के घरों को निशाना बनाने की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। भारत में भी पिछले साल बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई थी।
-इसके अलावा फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्तरां Caps Cafe और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर को भी निशाना बनाया गया था। इन घटनाओं के बाद कई सेलिब्रिटीज की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
हमले की वजह अब तक साफ नहीं
फिलहाल रिहाना के घर पर फायरिंग क्यों की गई इस मामले में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक फायरिंग के पीछे की असली वजह सामने नहीं आई है लेकिन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां यै भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या ये हमला किसी व्यक्तिगत विवाद या अन्य कारणों से जुड़ा हुआ है।
हाल ही में तीसरी बार मां बनी थीं रिहाना
-वर्क और पर्सनल लाइफ की बात करें तो पॉप स्टार रिहाना सितंबर 2025 में तीसरी बार मां बनी थीं। उन्होंने 13 सितंबर 2025 को अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया था और कुछ दिनों बाद ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
-रिहाना अपने पार्टनर ASAP Rocky के साथ अपने परिवार को लेकर काफी खुश नजर आती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह हमेशा सोचती थीं कि पहले शादी होगी और फिर बच्चे होंगे लेकिन जिंदगी हमेशा प्लान के मुताबिक नहीं चलती।












Click it and Unblock the Notifications