राजस्‍थान SDM थप्‍पड़ कांड में चित्रा मीणा की एंट्री, बोलीं-'अफसर ने नौकरी से हटाने की धमकी देकर डलवाया वोट'

SDM Amit Chaudhary vs Naresh Meena Rajasthan: राजस्‍थान एसडीएम थप्‍पड़ कांड में निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा, मालपुरा एसडीएम अमित कुमार चौधरी, टोंक जिला कलेक्‍टर के बाद अब आशा सहयोगिनी चित्रा मीणा की एंट्री हुई है। चित्रा मीणा ने एसडीएम अमित कुमार चौधरी पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने नौकरी से हटाने की धमकी उससे मतदान करवाया। उधर, पुलिस ने नरेश मीणा को शुक्रवार को न्‍यायालय में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा गया है।

दरअसल, राजस्‍थान के टोंक जिल के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव 2024 में 13 नवंबर को मतदान हो रहा था। गांव समरावता के बूथ पर मतदान के दौरान कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा ने फर्जी मतदान का आरोप लगाकर चुनाव ड्यूटी में तैनात एसडीएम अमित कुमार चौधरी के थप्‍पड़ मार दिया था, जिसके बाद जमकर बवाल मचा। मीणा समर्थकों ने उत्‍पात मचाया।

यह भी पढ़ें- SDM Thappad Kand: राजस्‍थान के थप्‍पड़बाज निर्दलीय प्रत्‍याशी नरेश मीणा को अब कितने दिन जेल में रहना पड़ेगा?

SDM Slap Case Rajasthan

यह भी पढ़ें- Rajasthan: क्‍या था IAS सौम्‍या झा का आदेश, जिससे टोंक में हुआ SDM थप्‍पड़ कांड, नरेश मीणा ने नहीं उठाया कॉल

15 नवंबर को टोंक जिला कलेक्‍टर डॉ. सौम्‍या झा व एसपी विकास सांगवान गांव समरावता पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया की खबरों के अनुसार इसी दौरान आशा सहयोगिनी चित्रा मीणा ने टोंक कलेक्‍टर से कहा कि 'एसडीएम अमित चौधरी ने उसको नौकरी से हटाने की धमकी देकर मतदान करवाया। वोटिंग के तुरंत बाद एसडीएम के थप्‍पड़ पड़ गया। फिर पुलिस ने ग्रामीणों पर जमकर लाठियां बरसाई। आंसू गैस के गोले छोड़े। घरों में घुस-घुसकर मारा।'

यह भी पढ़ें- Naresh Meena: नरेश मीणा की निकल गई हेकड़ी, SDM थप्‍पड़ कांड के बाद सलाखों के पीछे में जमीन पर सोए

SDM Slap Case Rajasthan

यह भी पढ़ें- Naresh Meena: सरपंच का बेटा नरेश मीणा है हिस्‍ट्रीशीटर, 23 FIR दर्ज, SDM को थप्‍पड़ मारने से पहले ये कांड किए?

कलेक्‍टर के आदेश पर गांव में गया-एसडीएम

इस मामले में एसडीएम अमित चौधरी का कहना है कि देवली-उनियारा उपचुनाव में 13 नवंबर को समरावता के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्‍कार कर रखा था। टोंक कलेक्‍टर ने उन्‍हें आदेश दिया था कि 'मौके पर जाओ और कुछ सरकारी कर्मचारियों से समझाइश कर मतदान करवाओ ताकि सौ फीसदी मतदान बहिष्‍कार नहीं माना जा सके। इस पर समरावता पहुंचकर आशा सहयोगिनी, उसके पति व एक शिक्षक को प्रेरित कर उनके वोट डलवाए थे।'

यह भी पढ़ें- Naresh Meena vs Amit Chaudhary: राजस्‍थान में SDM को थप्‍पड़ मारने पर सजा का क्‍या प्रावधान?

SDM Slap Case Tonk

लोगों ने मर्जी से डाले थे वोट-एसडीएम

एसडीएम अमित कुमार चौधरी का यह भी कहना है कि लोगों ने चुनाव का बहिष्‍कार कर रखा था। हमारा काम था कि वोटिंग कराई जाए। हम केवल अपना काम कर रहे थे, जिन लोगों ने वोट डाला। उन्‍होंने अपनी मर्जी से वोट दिया। आरोप तो कुछ भी लगा दो। साबित भी किया जाना चाहिए। उल्‍लेखनीय है कि अमित चौधरी राजस्‍थान प्रशासनिक सेवा 2019 बैच के आरएएस अफसर हैं। मूलरूप से अलवर के रहने वाले हैं। वर्तमान में टोंक के मालपुरा में एसडीएम हैंं। देवली-उनियारा उपचुनाव में अमित कुमार चौधरी को सेक्‍टर मजिस्‍ट्रेट पद पर लगाया गया था।

यह भी पढ़ें- राजस्‍थान उपचुनाव में SDM को थप्‍पड़ मारने वाले प्रत्‍याशी नरेश मीणा की मुश्किलें बढ़ीं, गिरफ्तारी की मांग

SDM Slap Case Rajasthan

पुलिस ने 60 लोगों को अरेस्‍ट किया

थप्‍पड़ कांड के बाद नरेश मीणा व उनके समर्थकों ने जमकर उत्‍पात मचाया। एसपी की गाड़ी व 50 मोटरसाइकिल, 24 कार जला दिए। 14 पुलिसकर्मियों समेत 55 लोग घायल हुए। एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने 4 मामले दर्ज कर 60 लोगों को अरेस्‍ट किया। अब उन लोगों को रिहा करने की मांग उठ रही है। गांव समरावता के लोग दूसरी तहसील में जोड़ने की मांग को लेकर वोट नहीं डाल रहे थे। उनकी मांगों को लेकर नरेश मीणा धरना पर बैठ गए थे। देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 के मतों की गिनती 23 नवंबर को की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+