Khan SIR: 'सरकार के तलवे चाट लेंगे', अंजना ओम कश्यप से पहले खान सर ने किसे कहा 'विषकन्या'? Video Viral

Khan SIR: बिहार के लोकप्रिय खान सर इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक में छाए हुए हैं, इसके पीछे दो कारण हैं, पहला है उनकी कोचिंग सेंटर पर फायरिंग मामला और दूसरा मशहूर टीवी एंकर अंजना ओम कश्यप का केस, जिन्होंने खान पर विवादित टिप्पणी के लिए 2 करोड़ के मानहानि का दावा ठोंका है। खान सर के कई वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग कमेंट कर रहे हैं।

आपको बता दें कि खान सर ने मीडिया पर कोई पहली बार अटैक नहीं किया है, अंजना ओम कश्यप से पहले उन्होंने मशहूर शुभांकर मिश्रा के पोडकास्ट में न्यूज पढ़ने वाले एंकरों को 'विषकन्या' कह दिया था। हालांकि उन्होंने उस वक्त किसी का नाम नहीं लिया था लेकिन उन्होंने मीडिया कि विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए और कहा था कि 'देश में पत्रकारिता का स्तर काफी गिर गया है।'

Khan SIR

'मैं तो एंकरों को विषकन्या बोलता हूं'

दरअसल शुभांकर मिश्रा ने उनसे सवाल किया था कि 'आप भारत की मीडिया को किस तरह से देखते हैं?' तो इस पर खान सर ने कहा था कि 'हम तो देखते ही नहीं हैं', जिस पर शुंभाकर ने उनसे कहा कि 'जिक्र तो आप बहुत सारी एंकरों का कर रहे थे', तो इस पर खान सर मुस्कुराते हुए कहते हैं कि 'जिक्र इसलिए कर देते हैं कि बहुत सारे एंकर क्या पढ़ देंगे समझ में ही नहीं आता, मैं इसलिए एंकरों को विषकन्या बोलता हूं।'

Khan SIR

'पहले तो 24 घंटे का न्यूज चैनल बंद करो'

'आप ने चैनलों पर देखा है, बाल बनाते हुए आएंगी और बोलेंगी नमस्कार आपका स्वागत है, फिर दो बकलोल को टीवी डिबेट में बिठा देंगे और फिर कहेंगी लड़ो सब। देश में मीडिया को सुधार की आवश्यकता है, पहले तो 24 घंटे का न्यूज चैनल बंद करो, सुबह, दोपहर, रात की न्यूज चलाएं, जैसे पहले होता था, जिससे लोगों को खबरें मिलेंगी, 24 घंटे कहां से न्यूज आएगी इसलिए ये लोग चैनलों पर हल्ला मचाते रहते हैं। दूसरी बात बाकी के खाली स्लॉट पर जागरूक करने वाले , जानकारी वाले प्रोग्राम चलाए जाएं।'

Khan SIR

'पत्रकार सरकार के तलवे ही चाट लेंगे'

'सरकार के विज्ञापनों को सबको देना चाहिए लेकिन वो नहीं हो रहा है, जो चैनल के पक्ष में खबर चलाए उसे एड मिलता है जो विपक्ष में चलाए उसे नहीं, आजकल सारे चैनल विज्ञापनों से ही तो चल रहे है, यही विज्ञापन का जरिया है, इसलिए बाल बनाने वाली टेलिपोमटर पर पढ़ देती है औऱ लोगों को लगता है कि वाह क्या धड़ाधड़ पढ़ रही है, सच तो ये है कि पत्रकारिता का स्तर काफी गिर गया है, वो सरकार के तलवे ही चाट लेंगे।'

वीडियो पर मिलीजुली प्रतिक्रिया

इस पुराने वीडियो पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है कोई खान सर का फेवर कर रहा है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि खान सर की आलोचना भी कर रहे हैं।

कौन हैं खान सर?

खान सर देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं। उनका नाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच बेहद प्रसिद्ध है। वे अपनी आसान भाषा, हास्य शैली और समसामयिक विषयों की रोचक व्याख्या के लिए जाने जाते हैं।

कौन हैं शुभांकर मिश्रा?

शुभांकर मिश्रा डिजिटल पत्रकारिता का एक चर्चित नाम हैं। उन्होंने पारंपरिक मीडिया के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके इंटरव्यू अक्सर सीधे सवालों और स्पष्ट बातचीत के लिए चर्चा में रहते हैं।

यह पढ़ें: Khan Sir: 'लड़कियों की लिपिस्टिक की बात करते हैं', अंजना को बिकाऊ कहने वाले खान सर की छात्र नेता ने खोली पोल
यह पढ़ें: Khan Sir: 'लड़कियों की लिपिस्टिक की बात करते हैं', अंजना को बिकाऊ कहने वाले खान सर की छात्र नेता ने खोली पोल
यह पढ़ें:Anjana Om Kashyap vs Khan Sir: 'दलाली खाने वाले बिकाऊ पत्रकार', दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ? किसे लगी लताड़?
यह पढ़ें:Anjana Om Kashyap vs Khan Sir: 'दलाली खाने वाले बिकाऊ पत्रकार', दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ? किसे लगी लताड़?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+