UP: 7KG सोना और करोड़ों का कैश! Telangana में हाथ साफ कर Nepal भाग रहे नौकरों को पुलिस ने दबोचा

Telangana Theft Case: दो राज्यों की पुलिस के एक बड़े ज्वाइंट ऑपरेशन में तेलंगाना से करीब 12 करोड़ रुपये की चोरी कर नेपाल भाग रहे एक शातिर 'नौकर परिवार' को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति, पत्नी और साली शामिल हैं, जिन्होंने गाचीबाउली (साइबराबाद) के एक संपन्न परिवार में घरेलू नौकर बनकर एंट्री ली और घर से 7 किलो सोना, 1 किलो चांदी और कैश पर हाथ साफ कर दिया।

रामपुर (UP) और तेलंगाना पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पार करने से ठीक पहले घेराबंदी करके तीनों को दबोच लिया और चोरी का शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है। आइए जानतें हैं पुलिस ने इस पूरे मामले पर क्या खुलासे किए हैं...

Telangana Theft Case

भरोसे की आड़ में रेकी: ऐसे रची गई साजिश

दरअसल, तेलंगाना के साइबराबाद कमिश्नरेट अंतर्गत गाचीबाउली के एक हाई-प्रोफाइल परिवार को अपने बड़े घर की देखरेख के लिए स्टाफ की जरूरत थी। इसी का फायदा उठाकर नेपाल के रहने वाले कमल, उसकी पत्नी विमला और साली कल्पना ने घर में नौकरी शुरू की।

शुरुआती दिनों में तीनों ने बेहद वफादार और मददगार बनकर परिवार का अटूट विश्वास जीत लिया। लेकिन इस दिखावे के पीछे एक बड़ी साजिश चल रही थी। ये तीनों काम के बहाने घर की सुरक्षा व्यवस्था, लॉकर की लोकेशन और मालिकों के आने-जाने के समय की लगातार रेकी कर रहे थे।

सूना घर मिलते ही मारा 12 करोड़ का डाका

रिपोर्ट के अनुसार, वारदात के दिन जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे, तब इन तीनों ने अपने असली रंग दिखाए। घर को पूरी तरह खाली पाकर कमल, विमला और कल्पना ने अलमारियों और तिजोरियों को खंगाल डाला। वे वहां से 7 किलो सोने के कीमती जेवरात, 1 किलो चांदी और नकदी समेटकर रफूचक्कर हो गए। बाजार में इस चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

तेलंगाना से UP तक पीछा, नेपाल बॉर्डर के पास गेम ओवर

मकान मालिक जब वापस लौटे तो घर के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। तेलंगाना पुलिस ने तुरंत गाचीबाउली थाने में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। सर्विलांस और खुफिया इनपुट से पता चला कि आरोपी माल समेत उत्तर प्रदेश के रामपुर के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में हैं। तेलंगाना पुलिस ने तत्काल रामपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) सोमेंद्र मीना से संपर्क साधा और इनपुट शेयर किए।

इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने रामपुर में एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नेपाल सीमा की तरफ बढ़ रहे कमल, विमला और कल्पना को पुलिस टीम ने फिल्मी स्टाइल में चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी का पूरा माल यानी 7 किलो सोना, 1 किलो चांदी और 25 हजार रुपये कैश बरामद हो गया।

अब खंगाला जा रहा है आरोपियों का पूरा सिंडिकेट

रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने संयुक्त ऑपरेशन की कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया कि गाचीबाउली में दर्ज केस के आधार पर यह त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या इस महाचोरी में उनके साथ कुछ अन्य मददगार या स्थानीय लोग भी शामिल थे। इसके साथ ही, इस गैंग के पुराने आपराधिक इतिहास और वारदातों का पता लगाने के लिए अब नेपाल पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+