Naresh Meena: सरपंच का बेटा नरेश मीणा है हिस्ट्रीशीटर, 23 FIR दर्ज, SDM को थप्पड़ मारने से पहले ये कांड किए?
Naresh Meena News Rajasthan: नरेश मीणा की आज 14 जुलाई 2025 को जेल से रिहाई होने वाली है। थप्पड़कांड में 240 दिन जेल में रहे नरेश मीणा को राजस्थान हाईकोर्ट ने 11 जुलाई (शुक्रवार) को ही जमानत दी थी। शनिवार व रविवार का अवकाश रहने की वजह अब सोमवार को जेल से बाहर आ रहे हैं।
राजस्थान में SDM अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने वाला नरेश मीणा देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में न केवल कांग्रेस बागी और निर्दलीय प्रत्याशी है बल्कि आदतन अपराधी और हिस्ट्रीशीटर भी है। नरेश मीणा के खिलाफ जयपुर समेत विभिन्न पुलिस थानों में 23 मामले दर्ज हैं। पूरी क्राइम कुंडली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Oneindia.Com से बातचीत में बारां जिले के एसपी राजकुमार चौधरी ने बताया कि नरेश मीणा बारां जिले के मोठपुर पुलिस थाना का हिस्ट्रीशीटर है। सितंबर 2023 में नरेश मीणा की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। उसके खिलाफ मोठपुर में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं, जिनमें 3 केस विचाराधीन हैं। 2 मामले की जांच सीआईडी और एक मामले की जांच रेलवे पुलिस के पास है।
यह भी पढ़ें- Naresh Meena vs Amit Chaudhary: राजस्थान में SDM को थप्पड़ मारने पर सजा का क्या प्रावधान?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही नरेश मीणा की क्राइम कुंडली पर बारां पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी कहते हैं कि बारां पुलिस ने नरेश मीणा के खिलाफ दर्ज मामलों की ऐसी कोई सूची जारी नहीं की है। वायरल 23 मामले नरेश मीणा के साल 2002 से लेकर 2023 तक के पूरे कॅरियर के हैं, जिनमें अधिकांश केस जयपुर में दर्ज हुए हैं।

नरेश मीणा के खिलाफ कब क्या केस दर्ज हुए?
- साल 2002: जयपुर के मालवीय नगर पुलिस थाने में गंभीर मारपीट का केस।
- साल 2004: जयपुर के मोती डूंगरी, गांधीनगर पुलिस थाने में हाईवे जाम, राजकार्य में बाधा, गंभीर मारपीट का केस।
- साल 2009: बारां के मोठपुर में निजी संपत्ति की तोड़-फोड़ व मारपीट का केस।
- साल 2010: जयपुर के अशोक नगर, बांरा के मोठपुर में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, राजकार्य में बाधा, मारपीट, जुआ का केस।
- 2011: जयपुर के गांधी नगर में पत्थर फैंकना, हरियार बरामद।
- साल 2023: राजकार्य में बाधा।
- साल 2014: जयपुर के गांधी नगर में राजकार्य में बाधा व मारपीट।
- साल 2016: जयपुर के गांधी नगर में राजकार्य में बाधा।
- साल 2005: जयपुर कानोता में चोरी का केस।
- साल 2006: जयपुर के मालवीय नगर में गंभीर मारपीट।
- साल 2020: थाना कवाई में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान, कोरोना संक्रमण फैलाव, राजकार्य में बाधा।
- साल 2023: मोठपुर में राजकार्य में बाधा, बलवा पैदा करने की स्थिति पैदा करना, अटरू में भड़काऊ भाषण, बलवा करवाना, सार्वजनिक उपद्रव, राजकार्य में बाधा, रेलवे पोस्ट बारां में रेल मार्ग रोकना, छबड़ा थाना में राजकार्य में बाधा, हरनावदा शाहजी थाना में राजकार्य में बाधा एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान। बारां कोतवाली में पुलिस पर हमला। बापचा थाना में विधानसभा चुनाव राजकार्य में बाधा। छबड़ा में सरपंच के साथ मारपीट।
नरेश मीणा का जीवन परिचय
नरेश मीणा मूलरूप से राजस्थान के बारां जिले के मोठपुर पुलिस थाना इलाके के गांव नयागांव का रहने वाला है। नरेश मीणा ने जयपुर में राजस्थान विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। इसी दौरान राजनीति में सक्रिय हो गए थे। राज्स्थान विवि में महासचिव रहे।
नरेश मीणा के खून में राजनीति है। पिता कल्याण सिंह तीस साल तक सरपंच रहे हैं। वर्तमान में मां सरपंच व पनी सुनीता जिला परिषद सदस्य है। 2023 में छबड़ा छीपाबड़ौदा से विधानसभा चुनाव हार चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 में दौसा से टिकट मांग रहा था। देवली-उनियारा उपचुनाव में भी टिकट मांगी। टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसकी वजह कांग्रेस ने निलंबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications