Naresh Meena: नरेश मीणा की निकल गई हेकड़ी, SDM थप्पड़ कांड के बाद सलाखों के पीछे में जमीन पर सोए
SDM Amit Kumar Chaudhary naresh Meena: राजस्थान एसडीएम थप्पड़ कांड के आरोपी कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की हेकड़ी निकल गई। हवालात में सलाखों के पीछे से उनका एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे जमीन पर लेटे नजर आ रहे हैं। नरेश मीणा द्वारा एसडीएम अमित कुमार चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद राजस्थान के टोंक जिले के गांव समरावता में भारी उपद्रव हुआ है, जिसमें नरेश मीणा के समर्थकों ने घरों के बाहर खड़ी 50 बाइक फूंक दी। 24 कारें जलाई हैं। पुलिस ने 60 लोगों को अरेस्ट किया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: नरेश मीणा-'कोई और भी अफसर होता तो भी मारता', SDM-'हमें 1 क्या 2 थप्पड़ भी मार सकते थे'
दरअसल, 13 नवंबर को देवली-उनियारा उपचुनाव 2024 में दोपहर को गांव समरावता के मतदान केंद्र पर नरेश मीणा ने एसडीएम अमित कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था। थप्पड़ मारने के तुरंत बाद पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया था। वह हिरासत से भाग गया था। उसे गांव समरावता में समर्थकों ने शरण दी। रात को पुलिस नरेश मीणा को पकड़ने गई तो उसके समर्थक पुलिस के सामने हो गए और जमकर उत्पात मचाया। दूसरे दिन गुरुवार सुबह भी नरेश मीणा समर्थकों का उपद्रव जारी रहा। दोपहर को पुलिस ने नरेश मीणा को अरेस्ट कर लिया था।
यह भी पढ़ें- राजस्थान में SDM को जड़े 1 'थप्पड़' ने कितना नुकसान करवाया? 75 वाहन जले, 55 लोग घायल, 60 गिरफ्तारियां, 4 FIR

नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ क्यों मारा?
राजस्थान के टोंक जिले के देवली-उनियारा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने की पुख्ता वजह का पता तो जांच में चल सकेगा, मगर कहा जा रहा है कि ग्रामीण गांव को उनियारा से देवली में जोड़ने के खिलाफ मतदान का बहिष्कार कर रहे थे। इस बात का पता लगने पर एसडीएम अमित कुमार चौधरी व नरेश मीणा मतदान केंद्र पर पहुंचे थे। एसडीएम पर आरोप है कि उन्होंने आंगनबाड़ कार्यकर्ताओं पर प्रेशर डालकर मतदान करवाया।
कौन है नरेश मीणा? (Who is Naresh Meena?)
नरेश मीणा मूलरूप से राजस्थान के बारां जिले की अटरू तहसील के गांव नयागांव का रहने वाला है। इसके पिता कल्याण सिंह तीस साल तक सरपंच रहे हैं। वर्तमान में मां सरपंच व पनी सुनीता जिला परिषद सदस्य है। कांग्रेस में सचिन पायलट का करीबी नरेश मीणा साल 2023 में छबड़ा छीपाबड़ौदा से विधानसभा चुनाव हार चुका है। लोकसभा चुनाव 2024 में दौसा से टिकट मांग रहा था। देवली-उनियारा उपचुनाव में भी टिकट मांगी। टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके निर्दलीय चुनाव लड़ा, जिसकी वजह कांग्रेस ने निलंबित कर दिया।
कौन हैं एसडीएम अमित कुमार चौधरी? (Who is SDM Amit Kumar Chaudhary?)
14 मई 1992 को जन्मे अमित कुमार चौधरी मूलरूप से राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में साल 2019 बैच के आरएसस अधिकारी अमित कुमार चौधरी वर्तमान में टोंक जिले के मालपुरा में उपखंड अधिकारी पद पर हैं। इससे पहले झालावाड़ के मनोहरपुरा थाना, डूंगरपुर के चिकली, हिंडोली बूंदी, आसवार झालावाड़ और नागौर में एसडीएम रहे।












Click it and Unblock the Notifications