Delhi Orange Alert: पाकिस्तान के चलते दिल्ली-NCR में बदला मौसम, एयरलाइंस की एडवाइजरी जारी, IMD ने क्या कहा?

Delhi Orange Alert: दिल्ली- एनसीआर के लोगों को बुधवार रात करीब 2 बजे अचानक आंधी-पानी का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से उन्हें भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं, जबकि पालम क्षेत्र में हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

मालूम हो कि मंगलवार का दिन बेहद गर्म और उमस भरा रहा था। कल यहां पर अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। सफदरजंग में यह 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज क्षेत्र में पारा 44.7 डिग्री तक जा पहुंचा था, हालांकि शाम के समय मौसम ने अपना मिजाज पूरी तरह बदल लिया।

Delhi WEATHER

मयूर विहार से लेकर पालम तक धूल भरी आंधी चली। पालम में हवा की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा देखी गई और फिर देर रात जमकर मेघ बरसे , जिससे आज की सुबह सुहानी हो गई।

पाकिस्तान के चलते दिल्ली में बदला मौसम

मौसम वैज्ञानिक दीपक कुमार ने मे कहा कि पाकिस्तान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और अरब सागर से आ रही नमी वाली हवाओं के मिलन से दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदला। इसी वजह से तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बनी, आज पूरे दिन मौसम ऐसे ही रहने वाला है तो वहीं गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

एयरलाइंस ने जारी कि एडवाइजरी

एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी है।

दिल्ली का मौसम: इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

खराब मौसम के कारण दिल्ली आने-जाने वाली कई उड़ानों पर असर पड़ा है। इंडिगो ने X परलिखा, 'दिल्ली में खराब मौसम की वजह से उड़ानों के शेड्यूल पर असर पड़ा है। हम मौसम पर लगातार नज़र रख रहे हैं और आपको सुरक्षित और आसानी से आपकी मंज़िल तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि http://t.co/nTbt4mrMOX या ऐप के जरिए अपनी फ़्लाइट के स्टेटस के बारे में जानकारी लेते रहें। भरोसा रखें कि हमारी टीमें हर कदम पर आपकी मदद और पूरा सहयोग करने के लिए मौजूद हैं। हमें उम्मीद है कि जल्द ही मौसम साफ़ हो जाएगा और हम अपने रेगुलर शेड्यूल पर लौट आएंगे। आपके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद।'

Delhi WEATHER

एयर इंडिया ने भी दिया अपडेट

एयर इंडिया की ओर से भी कहा गया, 'खराब मौसम की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ रहा है। यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए हम यात्रियों से गुज़ारिश करते हैं कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले इस लिंक पर जाकर फ़्लाइट का ताज़ा स्टेटस देख लें: https://airindia.com/in/en/manage/flight-status.html आपकी समझदारी और सहयोग के लिए धन्यवाद।'

Delhi WEATHER

IMD ने की लोगों से खास अपील

  • मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखें।
  • आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।
  • पेड़ों, होर्डिंग्स और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
  • यात्रा से पहले फ्लाइट और ट्रेन का स्टेटस जांच लें।
  • मोबाइल फोन चार्ज रखें और जरूरी नंबर अपने पास रखें।

यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ तूफानी! दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, कर्नाटक में Red Alert, चलेंगी तेज हवाएं
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: मानसून हुआ तूफानी! दिल्ली-UP में बरसेंगे मेघ, कर्नाटक में Red Alert, चलेंगी तेज हवाएं
यह पढ़ें: Maharashtra Weather: 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मुंबई समेत इन जिलों में होगी तेज बारिश, Yellow Alert
यह पढ़ें: Maharashtra Weather: 50 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मुंबई समेत इन जिलों में होगी तेज बारिश, Yellow Alert

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+