महाराष्ट्र: गणेशोत्सव के लिए गाइडलाइन जारी, सिर्फ 4 और 2 फुट की होंगी गणपति बप्पा की मूर्तियां
मुंबई, 29 जून। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच गणेशोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से हो रही हैं। संक्रमण के ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव के लिए मंगलवार को गाइडलाइन जारी किया है जिसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। नए दिशानिर्देश के मुताबिक सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए गणेशोत्सव मंडलों को स्थानीय प्रशासन की नीति के अनुसार उचित एहतियाती उपाय करना आवश्यक होगा। इसके अलावा भगवान गणेश की मूर्तियों की ऊंचाई 4 फुट से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा गाइडलाइन में यह भी कहा गया है कि घरों में गणपति बप्पा की जिन मुर्तियों को लाया जाएगा उनका आकार भी 2 फुट से अधिक नहीं होना चाहिए। आपको बता दें कि मूर्तिकारों ने महाविकास अघाड़ी सरकार से गणेशोत्सव के संदर्भ जल्द गाइडलाइन जारी करने की मांग की थी ताकि निर्देश के अनुसार ही बप्पा की मूर्तियों का निर्माण किया जाए। हालांकि कि जनता को उम्मीद थी कि राज्य सरकार इस बार गणेशोत्सव पर कड़े प्रतिबंध लागू नहीं करेगी। मूर्तिकारों ने सरकार से कहा था कि त्योहार को अब दो महीने से भी कम समय शेष है ऐसे में वह काफी चिंता में हैं। सरकार के इसी गाइडलाइन के इंतजार में अब तक मूर्तिकारों ने मूर्तियां बनाने का काम भी शुरू नहीं किया था।
और क्या-क्या है गाइडलाइन में?
- गणेश उत्सव के संदर्भ में इजाजत लेना जरूरी।
- कोरोना संक्रमण को देखते हुए गणेशोत्सव को सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाए।
- सार्वजनिक कार्यक्रमों में भगवान गणेश की मूर्ति की ऊंचाई 4 फुट और घरों के लिए 2 फुट की ऊचाई होनी चाहिए।
- बप्पा का विसर्जन कृत्रिम तालाब में किया जाना चाहिए, यदि संभव हो तो शाडू की मिट्टी की मूर्ति रखी जाए।
- मंडप में भीड़ नहीं होने दिया जाना चाहिए।
- सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जगह स्वास्थ्य से जुड़े जागरूकता वाले कार्यक्रम किये जाए।
- इसके अलावा आरती, भजन, कीर्तन में होने वाली भीड़ रोकी जाए।
- जनता की भीड़ ने बढ़े इसलिए ऑनलाइन दर्शन की सुविधा उपलब्ध हो।
50 फीसदी से अधिक बच्चों में एंटीबॉडी मौजूद
इस बीच महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि वैक्सीन की जो शिकायतें आई थीं, पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक उसमें 2,040 वैक्सीन फेक हैं और वैक्सीन के नाम पर सलाइन दिया गया है। इसमें 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। कोविशील्ड वैक्सीन की बोतल में ये सलाइन दिया गया था। बृहन्मुंबई नगर निगम द्वारा किए गए सीरोसर्वे के निष्कर्षों से पता चलता है कि 50 फीसदी से अधिक बच्चों में एंटीबॉडी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications