Maharashtra CM Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजित पवार को पीएम मोदी ने दी बधाई
Maharashtra CM Shapath Samaroh : देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार शाम को आजाद मैदान में आयोजित शथप ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने फडणवीस को सीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए नेता मौजूद रहे।
LIVE Feed
महाराष्ट्र में नहीं रुकेंगे विकास के काम: फडणवीस
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "पिछले 2.5 सालों में हमने महाराष्ट्र के विकास के लिए काम किया है और यहां से भी हम महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेंगे और हम अब नहीं रुकेंगे, दिशा और गति वही है केवल हमारी भूमिकाएं बदल गई हैं... हम महाराष्ट्र की बेहतरी के लिए फैसले लेंगे। हम उन कामों को पूरा करना चाहते हैं जिनका जिक्र हमने अपने घोषणापत्र में किया था..."
देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ
देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ
Maharashtra CM: विदर्भ को अबतक मिल चुका है चार मुख्यमंत्री
Maharashtra CM: विदर्भ को अबतक मिल चुका है चार मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस इस वजह से खास हैं
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र को फिर मिला फडणवीस का नेतृत्व
Maharashtra New CM: महाराष्ट्र को फिर मिला फडणवीस का नेतृत्व, PM मोदी की मौजूदगी में CM पद की ली शपथ
देवेंद्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
देवेंद्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, एनडीए नेता मौजूद रहे।
मंच पर मौजूद अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए नेता मौजूद रहे।
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई नेता मौजूद
महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री और एनडीए नेता मौजूद हैं।
यह एक खूबसूरत दिन है- अमृता फडणवीस
शपथ समारोह से पहले महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा, "यह एक खूबसूरत दिन है जब देवेन्द्र जी छठी बार विधायक बने हैं और तीसरी बार उन्हें मुख्यमंत्री पद मिला है। हम इससे खुश हैं। लेकिन जिम्मेदारी की भावना अधिक है।”
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications