Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra New CM: महाराष्ट्र को फिर मिला फडणवीस का नेतृत्व, PM मोदी की मौजूदगी में CM पद की ली शपथ

Maharashtra New CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र को आखिरकार अपना नया 'किंग' यानी मुख्यमंत्री मिल गया है। देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (5 दिसंबर) को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह तीसरी बार होगा जब, फडणवीस को सीएम बनने का मौका मिला है। इस बीच, नई देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली है।

राज्य के नए सियासी इतिहास का खाका आजाद मैदान में भव्य तरीके से खींचा गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कई भाजपा नेता शामिल हुए। आपको बता दें कि चुनावी बयार के बीच, रायगढ़ में पीएम ने पहले ही प्रिडिक्शन कर दी थी। पीएम ने चुनावी रैली में कहा था कि दिल्ली में नरेंद्र, महाराष्ट्र में देवेंद्र आपकी (जनता) ही मदद से होगा। पीएम मोदी का यह बयान निर्णायक साबित हुआ है।

Maharashtra New CM Devendra Fadnavis

फडणवीस का तीसरा कार्यकाल
मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस का यह तीसरा कार्यकाल होगा। उन्होंने पहली बार अक्टूबर 2014 से नवंबर 2019 तक शीर्ष पद पर कार्य किया, 44 वर्ष की आयु में राज्य के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने। हालांकि, उनका दूसरा कार्यकाल केवल पांच दिनों तक चला, 23 से 28 नवंबर 2019 तक, जब अविभाजित शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन से बाहर निकल गई।

शपथ कार्यक्रम में पहुंचे ये सब
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी मुंबई पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी इस समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे। उद्योगपतियों और फिल्म जगत के लोगों के भी इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा नेता प्रसाद लाड की मानें तो, शपथ ग्रहण समारोह में करीब 42,000 लोग शामिल हुए हैं। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, नौ से दस केंद्रीय मंत्री और 19 मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समारोह में शामिल हैं। 40,000 भाजपा समर्थकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और 2,000 वीवीआईपी के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें- Maharashtra CM: विदर्भ को अबतक मिल चुका है चार मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस इस वजह से खास हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+