महाराष्ट्र सरकार 2024 में किसके खेमे से कौन-कौन बन सकता मंत्री? देखें 43 संभावित मंत्रियों की पूरी लिस्ट
Maharashtra Ministers List 2024: महाराष्ट्र सरकार 2024 के कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री होगा? महायुति सरकार के मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी और कौन पिछला मंत्री बाहर होगा? भाजपा, शिवसेना (शिंदे), एनसीपी (अजित पवार) खेमे का कौनसा विधायक मंत्री बनाया जाएगा? महाराष्ट्र सरकार शपथ ग्रहण समारोह के बीच इन सवालों के जवाब भी तलाशे जा रहे हैं। हर कोई अपने-अपने सियासी गुणा-भाग से अनुमान लगा रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के 43 संभावित मंत्रियों की सूची सामने आई है।
महाराष्ट्र की महायुति सरकार का आज 5 दिसंबर 2024 की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। भाजपा के देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री, शिवसेना से एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आजाद मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Cabinet Ministers: महाराष्ट्र सरकार 2024 में इन मंत्रियों की जगह नए चेहरों को मौका!

महाराष्ट्र मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देंवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बैठने जा रहे हैं। साल 2014 से 2019 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। फिर साल 2019 में तीन दिन के सीएम रहे। अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में कुल 288 में से सबसे ज्यादा 132 सीटें भाजपा ने जीती हैं। ऐसे में महाराष्ट्र सीएम भी भाजपा खेमे से ही बन रहा और मंत्रिमंडल में भी भाजपा खेमे से मंत्री ज्यादा होंगे। महाराष्ट्र के संभावित मंत्रियों की सूची में एनसीपी से 10, शिवसेना से 13 और भाजपा से 20 मंत्रियों के नाम हैं।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Ministers List: महाराष्ट्र में ये MLA बन सकते हैं मंत्री, शपथ ग्रहण से पहले देखें पूरी सूची
NCP से कौन संभावित मंत्री
1 अजित पवार (डिप्टी सीएम)
2 धनंजय मुंडे
3 दिलीप वाल्से-पाटिल
4 छगन भुजबल
5 हसन मुश्रीफ
6 धर्मराव अत्राम
7 अदिति तटकरे
8 अनिल पाटिल
9 राजकुमार बडोले
10 माणिकराव कोकाटे
शिवसेना से कौन संभावित मंत्री
1 एकनाथ शिंदे (डिप्टी सीएम)
2 गुलाबराव पाटिल
3 दादा भुसे
4 संजय राठौड़
5 उदय सामंत
6 तानाजी सामंत
7 अब्दुल सत्तार
8 दीपक केसरकर
9 शंभूराज देसाई
10 भारतशेठ गोगांव
11 अर्जुन खोतकर
12 संजय शिरसाट
13 योगेश कदम
बीजेपी से कौन संभावित मंत्री
1 देवेंद्र फडणवीस (मुख्यमंत्री)
2 राधाकृष्ण विखे-पाटिल
3 सुधीर मुनगंटीवार
4 चंद्रकांत पाटिल
5 गिरीश महाजन
6 सुरेश खाडे
7 रवींद्र चव्हाण
8 अतुल सावे
9 मंगल प्रभात लोढ़ा
10 राहुल नार्वेकर
11 जयकुमार रावल
12 चंद्रशेखर बावनकुले
13 बबनराव लोणीकर
14 पंकजा मुंडे
15 देवयानी फरांदे
16 किसन कथोरे
17 नितेश राणे
18 आशीष शेलार
19 संभाजी निलंगेकर
20 राहुल कुल












Click it and Unblock the Notifications