बिहार के अमृत सरोवरों पर 26 नवंबर को मनेगा संविधान दिवस, जल संरक्षण और स्वच्छता की दिलाई जाएगी शपथ

बिहार 26 नवंबर 2026 को अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रमों के साथ संविधान दिवस मनाएगा, जिसका उद्देश्य समुदायों को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में शिक्षित करना है, साथ ही जल संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन पर भी जोर देना है। यह पहल युवाओं, छात्रों और स्थानीय श्रमिकों को सक्रिय रूप से भाग लेने और सामूहिक कार्रवाई की शपथ लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।

पटना, 24 नवंबर: बिहार में 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण विकास विभाग की इस पहल का उद्देश्य लोगों को संविधान के आदर्शों, मूल्यों, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ जल एवं पर्यावरण संरक्षण में स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रमों को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए युवाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों और जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Bihar Constitution Day at Amrit Sarovar

ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी के माध्यम से वीबी-जी राम जी के आयुक्त अंजनि कुमार ने इस संबंध में सभी जिला पदाधिकारियों और उप विकास आयुक्तों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के पत्र के आधार पर जारी किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत अमृत सरोवर स्थलों पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया जाएगा। इसके साथ ही संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और मूल्यों पर संक्षिप्त परिचर्चा भी होगी। कार्यक्रम में शामिल लोग जल संरक्षण, स्वच्छता और अमृत सरोवरों के रखरखाव एवं संरक्षण की सामूहिक शपथ लेंगे। विद्यार्थियों और युवा क्लबों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी। इसके अलावा सरोवरों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

युवाओं और जीविका दीदियों की होगी सक्रिय भागीदारी

ग्रामीण विकास विभाग ने कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। इसके लिए युवाओं, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, वीबी-जी राम जी के श्रमिकों और जीविका दीदियों को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन संबंधित विभागों और स्थानीय समुदाय के समन्वय से किया जाएगा। जरूरत के अनुसार वीबी-जी राम जी और अन्य संबंधित सरकारी योजनाओं के साथ समन्वय कर उपलब्ध संसाधनों का नियमानुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा। आयोजन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए स्थानीय मीडिया, सोशल मीडिया और सामुदायिक संचार माध्यमों का भी उपयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम के बाद जिलों को भेजनी होगी रिपोर्ट

संविधान दिवस के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी जिलों को एक संक्षिप्त रिपोर्ट तैयार कर राज्य मुख्यालय को भेजनी होगी। इसमें आयोजित कार्यक्रमों से जुड़ी प्रमुख जानकारियां शामिल होंगी। रिपोर्ट में जिले के उन अमृत सरोवर स्थलों की कुल संख्या बतानी होगी, जहां कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही कुल प्रतिभागियों की संख्या और आयोजित गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण भी देना होगा। जिलों को कार्यक्रम की 5 से 10 उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें भी भेजनी होंगी। प्रत्येक तस्वीर पर संबंधित अमृत सरोवर की आईडी, पंचायत, प्रखंड और जिले का नाम स्पष्ट रूप से अंकित होना जरूरी होगा।

संविधान के अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगे ग्रामीण: श्रवण कुमार

ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि अमृत सरोवरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से लोगों को संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान से लोगों में साफ-सफाई के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी। साथ ही, वीबी-जी राम जी योजना से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से इसके क्रियान्वयन को बेहतर बनाने और ग्रामीणों तक योजना का लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+