महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 31 खास बातें, 27 की उम्र में ही रच दिया था इतिहास
Devendra Fadnavis Biography in Hindi: भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर 2024 को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के आजाद मैदान में महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। बतौर सीएम देवेंद्र फडणवीस की यह तीसरी पारी है। साल 2014 व 2019 में भी सीएम रहे थे। इस साल देवेंद्र फडणवीस के साथ शिवसेना से एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने हैं।
साल 2024 में 54 साल के हो चुके देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा व महायुति गठबंधन को ऐतिहासकि जीत दिलाई है। महाराष्ट्र की महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर 31वें मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के परिवार, राजनीतिक सफर के बार में 31 खास बातें जानिए।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Ministers List: महाराष्ट्र में ये MLA बन सकते हैं मंत्री, शपथ ग्रहण से पहले देखें पूरी सूची

1. देवेंद्र फडणवीस साल 1989 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।
2. महज 22 साल की उम्र में देवेंद्र फडणवीस नागपुर महानगर पालिका के नगर सेवक निर्वाचित हो गए थे।
3. साल 1997 में महज 27 साल की उम्र में देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के सबसे युवा महापौर बनकर इतिहास रच दिया था।
4. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 1999 में जीत दर्ज करके पहली बार विधायक बने।
5. देवेंद्र फडणवीस साल 1999 के बाद 2004, 2009, 2014, 2019 और 2024 में विधायक चुने गए हैं। कुल छह बार विधायक बने हैं।
6. देवेंद्र फडणवीस वर्तमान में नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से भाजपा विधायक हैं। साल 2024 में प्रफुल्ल गुडाधे पाटिल को 39,710 वोटों से हराया।
7. देवेंद्र फडणवीस आज 5 दिसंबर 2024 को तीसरी बार महाराष्ट्र मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
8. देवेंद्र फडणवीस पहली बार साल 2014 में महाराष्ट्र सीएम बने। 31 अक्टूबर 2014 से 8 नवंबर 2019 तक कार्यकाल पूरा किया।
9. देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री साल 2019 में बने। तब सियासी उठापटक के चलते महज 3 दिन सीएम रहे। कार्यकाल 23 नवंबर 2019 से 26 नवंबर 2019 तक रहा।
10. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। यह कार्यकाल 1 दिसंबर 2019 से 30 जून 2022 तक रहा।
यह भी पढ़ें- Maharashtra Oath Ceremony: महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण, 4500 जवान-ड्रोन तैनात, No फ्लाइंग जोन घोषित

11. देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में 9वें डिप्टी मुख्यमंत्री पद पर रहे। कायर्काल 30 जून 2022 से 2024 में सीएम बनने तक रहा।
12. महाराष्ट्र चुनाव इतिहास में आज तक कोई डिप्टी सीएम प्रमोट होकर सीएम नहीं बन सका। यह परंपरा तोड़ने का गौरव देवेंद्र फडणवीस को हासिल हुआ है।
13. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा ने 288 में से 132 सीटों पर जीत दर्ज की है।
14. मेरा पानी उतरता देख, मेरे किनारे घर मत बसा लेना, मैं समंदर हूं, लौटकर वापस आऊंगा... देवेंद्र फडणवीस ने अपने इस शेर को सच साबित कर दिखाया। यह शेर देवेंद्र फडणवीस ने 2 दिसंबर 2019 को महाराष्ट्र विधानसभा में बोला था।
15. देवेंद्र फडणवीस ने साल 2024 में महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा को 132 को सीटों के साथ अब तक की सबसे बड़ी जीत दिलाई है। इससे पहले भाजपा ने साल 2014 122 सीटें जीती थीं।
16. देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को नागपुर में हुआ। इनके पिता का नाम गंगाधर फडणवीस व माता का नाम सरिता फडणवीस है। वर्तमान में देवेंद्र फडणवीस की उम्र 54 साल है।
17. देवेंद्र फडणवीस की शादी अमृता रानाडे से हुई है। रानाडे एक्सिस बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट के पद पर हैं।
18. देवेंद्र फडणवीस की बेटी का नाम दिविजा फडणवीस है।
19. देवेंद्र फडणवीस की जाति हिंदू ब्राह्मण है।
यह भी पढ़ें- देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बने महाराष्ट्र CM, शपथ से पहले जानें नागपुर पार्षद से मुख्यमंत्री तक की पूरी कहानी

20. देवेंद्र फडणवीस ने साल 1992 में नागपुर विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
21. देवेंद्र फडणवीस के पास बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर की डिग्री भी है।
22. देवेंद्र फडणवीस ने डीएसई बर्लिन से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट के तरीकों और तकनीकों में डिप्लोमा किया है।
23. देवेंद्र फडणवीस की संपत्ति 13,27,47,728 करोड़ रुपए है, जिसका विवरण इन्होंने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के शपथ पत्र में दिया है।
24. देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडनवीस के पास 6,96,92,748 रुपए की संपत्ति है। बेटी के पास 10,22,113 रुपये की चल संपत्ति है।
25.देवेंद्र फडणवीस करीबी तीन दशक से भाजपा में सक्रिय हैं। साल 2001 में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने।
26. देवेंद्र फडणवीस ने अपना करियर RSS शाखा से शुरू किया था।
27. एबीवीपी कार्यकर्ता के रूप में देवेंद्र फडणवीस नागपुर में दीवारों पर पेंटिंग किया करते थे। राजनेताओं के प्रचार पोस्टर चस्पा करते थे।
28. देवेंद्र फडणवीस की वेबसाइट http://www.devendrafadnavis.in
29. देवेंद्र फडणवीस ने साल 2020-21 में केरल राज्य के प्रभारी और केरल, बिहार और गोवा के चुनाव प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभाली हैं।
30. देवेंद्र फडणवीस 'मेयर इन काउंसिल' के रूप में दोबारा चुने जाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे और इस पद पर दो बार सेवा की।
31. देवेंद्र फडणवीस सरकार 2024 में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व अजित पवार हैं।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications