Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Devendra Fadnavis ने महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री बनकर तोड़ा 47 साल का रिकॉर्ड, तीसरी बार में तो इतिहास बदल डाला

Devendra Fadnavis Chief Minister Maharashtra 2024: देवेंद्र फडणवीस जब-जब मुख्‍यमंत्री बनते हैं तब तब सीधा इतिहास रचते हैं। बतौर मुख्‍यमंत्री तीन कार्यकाल में तीन शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। आज 5 दिसंबर 2024 (गुरुवार) को मुंबई के आजाद मैदान में शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शपथ लेते ही देवेंद्र फडणवीस महाराष्‍ट्र के 31वें मुख्‍यमंत्री बन गए हैं।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद पर साल 2024 में देवेंद्र फडणवीस की तीसरी पारी है। इससे पहले साल 2014 व साल 2019 में भी देवेंद्र फडणवीस मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। इस बार भाजपा के देवेंद्र फडणवीस के साथ महायुति गठबंधन से शिवसेना के एकनाथ शिंदे व एनसीपी के अजित पवार ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें- महाराष्‍ट्र के 31वें मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की 31 खास बातें, 27 की उम्र में ही रच दिया था इतिहास

Devendra Fadnavis Chief Minister Maharashtra

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का पहला रिकॉर्ड: पांच साल का कार्यकाल

साल 2014 के चुनावों में देशभर में मोदी लहर चली। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2014 भी इससे अछूता नहीं रहे। भाजपा ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्‍ट्र में पहली बार 122 सीटें मिली। लिहाजा, 31 अक्‍टूबर 2014 को देवेंद्र फडणवीस की सीएम रूप में ताजपोशी हुई। पहली बार महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री बने देवेंद्र फडणवीस ने 8 नवंबर 2019 तक पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। वेबसाइट devendrafadnavis.in के अनुसार 2019 में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले महाराष्‍ट्र के पहले मुख्‍यमंत्री बनने का रिकॉर्ड देवेंद्र फडणवीस के नाम हुआ। महाराष्‍ट्र के इतिहास में केवल दूसरे मुख्‍यमंत्री हैं।

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का दूसरा रिकॉर्ड: तीन दिन का कार्यकाल

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में भाजपा ने 105 सीटें जीतीं और अविभाजित शिवसेना व एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। देवेंद्र फडणवीस ने 23 नवंबर 2019 को दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। अजीत पवार डिप्‍टी सीएम बने थे, लेकिन अजित के समर्थन वापस लेने के कारण देवेंद्र फडणवीस को महज 3 दिन में ही 26 नवंबर 2019 को सीएम पद से इस्‍तीफा देना पड़ा। फिर शिवसेना से एकनाथ शिंदे सीएम बने। देवेंद्र फडणवीस के दूसरे कार्यकाल में महज 3 दिन का सीएम भी अपने आप सबसे छोटे कार्यकाल के तौर पर रिकॉर्ड है।

मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीसरा रिकॉर्ड: डिप्‍टी सीएम से सीएम

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 132 सीटें जीतकर अपना अब तक का सर्वक्षेष्‍ठ प्रदर्शन किया। भाजपा कोटे से देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री बनने का मौका मिला। भाजपा अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में शिवसेना के एकनाथ शिंदे और एनसीपी के अजित पवार को उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया। साल 2024 में देवेंद्र फडणवीस के मुख्‍यमंत्री बनते ही महाराष्‍ट्र चुनाव इतिहास का यह रिकॉर्ड भी टूट गया कि आज तक कोई डिप्‍टी सीएम कभी सीएम नहीं बन पाया, क्‍योंकि देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे सरकार में उपमुख्‍यमंत्री रहे और मुख्‍यमंत्री बन रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+