Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री पद की ली शपथ, एकनाथ शिंदे औरअजित पवार ने ली उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ

Maharashtra CM Oath Ceremony: महाराष्‍ट्र की जनता का आखिरकार आज इंजतार खत्‍म हो गया है। 5 दिसंबर 2024 के दिन महाराष्‍ट्र को देवेंद्र फडणवीस के रूप में अपना 31वां मुख्‍यमंत्री मिल गया है। मुंबई के आजाद पार्क में आयोजित भव्‍य समारोह में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली ।

देवेंद्र फडणवीस ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ मातृ भाषा मराठी में ली। वहीं देवेंद्र फडवीस के बाद शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद अजित पवार ने भी उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

maharashtra New CM

राज्‍यपाल ने दिलाई शपथ

मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित शथप ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद एकनाथ शिंदे और अजित पवार को उमपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

तीसरी बार फडणवीस बने सीएम

बता दें देवेंद्र फडणवीस जहां तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बने हैं और पिछली महायुति सरकार में उपमुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। शपथ ग्रहण समारोह में फडणवीस ने अपना पूरा नाम देवेंद्र सरिता गंगाधर राव फडणवीस नाम लेकर मराठी भाषा में शपथ ली।

एकनाथ शिंदे मुख्‍यमंत्री के बाद अब बने उपमुख्‍यमंत्री

वहीं एकनाथ शिंदे की बात करें तो वो पहली बार उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है पिछली सरकार में वो मुख्‍यमंत्री थे। उन्‍होंने उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बालासाहेब ठाकरे को याद किया। इसके बाद अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। इसके बाद उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

अजित पवार तीसरी बार बने उपमुख्‍यमंत्री

वहीं एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बात की जाए तो अजित पवार ने बीते पांच सालों में लगातार तीसरी बार उपमुख्‍मंत्री पद की शपथ ली है। अजित पवार पिछली महाविकास अघाड़ी सरकार में भी उपमुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाल चुके हैं। इसके बार महायुति में शामिल होने के बाद लगातार अब दूसरी बार उपमुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली है। अजित पवार ने भी मराठी भाषा में डिप्‍टी सीएम पद की शपथ ली।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+