कौन है गोपाल बावनकुले? देवेंद्र फडणवीस से क्या है रिश्ता, जिनका शपथ समारोह की गेस्ट लिस्ट में शामिल है नाम
Devendra Fadnavis Oath Ceremony: देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज मुंबई के आजाद पार्क में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेकर एक बार फिर महाराष्ट्र जैसे विशाल राज्य की कमान संभालेंगे।
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण के अवसर को खास बनाने के लिए भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य शपथ समारोह का आकर्षक आमंत्रण पत्र भी तैयार किया गया है। इस आमंत्रण पत्र में कई दिग्गज हस्तियों के नाम मेहमानों की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं इसमें एक ऐसा नाम है जिसने सबका ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं कौन है ये शख्स और साथ ही जानते हैं शपथ ग्रहण की खास बातें?

आजाद मैदान में फडणवीस लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बता दें 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के आजाद मैदान इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने जा रहा है। ये वो ही आजाद मैदान है जहां पर कई रैलियां, आंदोलन हुए । ये मैदान देश की आजादी के अंदोलन का भी गवाह रहा है। वहीं आज इस मैदान में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आमंत्रण पत्र पर छपा है फडणवीस का ये नाम
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में उनका पूरा नाम लिखा है। इस नाम ने भी सभी का ध्यान खींचा है। आमंत्रण पत्र में देवेंद्र फडणवीस का नाम देवेंद्र सरिता गंगाधरराव फडणवीस राव लिखा है। सरिता फडणवीस देंवेंद्र फडणवीस की मां का नाम है और गंगाधर देवेंद्र फडणवीस के पिता का नामा है। अपने चुनावी हलफनामें में भी देवेंद्र फडणवीस ने अपना पूरा नाम लिखा था।
फडणवीस का कौन है ये खास मेहमान गोपाल बावनकुले?
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह के आमंत्रण पत्र में जिन मेहमानों का नाम शामिल है और उन्हें न्योता भेजा गया है उनमें गोपाल बावनकुले का नाम भी शामिल है। वावनकुले चाय की स्टाल लगाते हैं। फडणनीस ने अपने शपथ ग्रहण समारोह का नयोता इन्हें खुद भेजा है।
क्या हैं देवेंद्र से इनका रिश्ता?
दरअसल गोपाल बावनकुले के घर से कुछ दूर पर ही चाय का स्टाल लगाते हैं। गोपाल ने अपनी दुकान पर देवेंद्र फडणवीस की बड़ी सी फोटो भी लगा रखी है और वो इन्हें अपना आदर्श मानते हैं।
लाडली बहनें भी शपथ ग्रहण में होंगी शामिल
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में लाडली बहन योजना की लाभार्थियों को भी न्योता भेजा गया है। याद रहे पिछली महायुति सरकार में शुरू की गई लाडली बह योजना खूब सफल हुई। चुनाव में महायुति को मिली जीत का श्रेय काफी हद तक इस योजना को दिया गया। ऐसे में शपथ समारोह में लाड़की बहन योजना की लाभार्थियों की मौजूदगी अहम होगी।












Click it and Unblock the Notifications