Maharashtra CM: विदर्भ को अबतक मिल चुका है चार मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस इस वजह से खास हैं
Maharashtra Chief Ministers: देवेंद्र फडणवीस ने तीसरी बार महाराष्ट्र के शासन की बागडोर संभाली है। उन्होंने राज्य के 31वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र से आने वाले यह चौथे नेता हैं, जिन्हें राज्य में मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला है। विदर्भ क्षेत्र में इस बार बीजेपी और महायुति को बहुत ही जबरदस्त सफलता हाथ लगी है, इसलिए फडणवीस की ताजपोशी से क्षेत्र के लोगों का उत्साह और भी चरम पर है।
मारोतराव कन्नमवार विदर्भ से पहले सीएम
महाराष्ट्र का गठन 1960 में हुआ था। उससे पहले यह बॉम्बे राज्य का हिस्सा था और तब यशवंत राव चव्हाण वहां के मुख्यमंत्री हुआ करते थे। महाराष्ट्र में पहला विधानसभा चुनाव 1962 में हुआ था और उसके बाद पहले ही मुख्यमंत्री विदर्भ क्षेत्र से बने थे। ये थे कांग्रेस के मारोतराव कन्नमवार। चंद्रपुर जिले से आने वाले कन्नमवार मुश्किल से एक साल ही इस पद पर रहे और 1963 में उनका निधन हो गया।

वसंतराव नाइक विदर्भ से दूसरे मुख्यमंत्री
उनके निधन के बाद वसंतराव नाइक को महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। वह भी विदर्भ के यवतमाल क्षेत्र से ही ताल्लुक रखते थे। उन्होंने पुसद विधानसभा सीट का प्रतिधिनित्व किया। वसंतराव नाइक महाराष्ट्र की राजनीति में कई वजहों से मशहूर हैं।
इसे भी पढ़ें- Maharashtra New CM: महाराष्ट्र को फिर मिला फडणवीस का नेतृत्व, PM मोदी की मौजूदगी में CM पद की ली शपथ
वसंतराव नाइक के नाम कई रिकॉर्ड
नाइक के नाम पर महाराष्ट्र की राजनीति में तीन रिकॉर्ड तो ऐसे हैं, जिसे आजतक कोई नहीं तोड़ पाया। वह लगातार 11 साल तक मुख्यमंत्री रहे,जितना कोई दूसरा नहीं रह सका। उनकी वजह से उनका चुनाव क्षेत्र ऐसी पारिवारिक सीट बन गई, जिसका रिकॉर्ड शायद देश के दूसरे राज्यों में भी किसी नेता के पास नहीं है।
इस बार नाइक परिवार ने 16वीं बार भी चुनाव जीता
जब महाराष्ट्र बॉम्बे स्टेट का हिस्सा था, तब 1952 के पहले चुनाव से ही पुसद सीट पर नाइक के परिवार का कब्जा हो गया, जो रिकॉर्ड आज 72 साल बाद भी कायम है। इस चुनाव में भी पुसद सीट से नाइक परिवार के ही इंद्रनील मनोहर नाइक ने एनसीपी के टिकट पर 90,769 वोटों के शानदार अंतर से जीत दर्ज की है। वह अपने परिवार की छठी पीढ़ी के नेता हैं, जिनकी वजह से 16वीं बार यह सीट परिवार के नाम गई है।
चाचा-भतीजे के सीएम वाला रिकॉर्ड
वसंतराव के नाम एक तीसरा रिकॉर्ड ये है कि आगे चलकर उनके भतीजे सुधाकरराव नाइक भी महाराष्ट्र के सीएम बने। विदर्भ से आने वाले तीसरे मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने 1991 में राज्य की कमान संभाली। महाराष्ट्र की राजनीति में यह एक मात्र चाचाःभतीजे हैं, जो दोनों ही राज्य के सीएम रहे। राज्य में सुधाकरराव का कार्यकाल कई वजहों से महत्वपूर्ण रहा है।
देवेंद्र फडणवीस विदर्भ से सीएम बनने वाले चौथे नेता
सुधाकरराव नाइक ने अपना आखिरी विधानसभा चुनाव 1999 में लड़ा और जीता था। यह संयोग की बात कि यह वही साल है, जब देवेंद्र फडणवीस पहली बार विधानसभा चुनाव लड़कर एमएलए बने थे। वो पहली बार 2014 में मुख्यमंत्री बने। विदर्भ से सीएम बनने वाले फडणवीस चौथे नेता हैं। 2019 में कुछ घंटों के लिए वह दूसरी बार सीएम बने और 5 दिसंबर, 2024 (गुरुवार) को वह तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।
देवेंद्र फडणवीस इस वजह से खास हैं
फडणवीस के लिए खास बात ये है कि महाराष्ट्र की राजनीति में शीर्ष की ओर बढ़ने का उनका सिलसिला देश में मोदी लहर के उदय के साथ हुआ है। 2013 में बीजेपी ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनने का रास्ता साफ किया था। लगभग इसी दौरान देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र बीजेपी की कमान संभाली थी।
2014 में मोदी ने केंद्र में बीजेपी की पहली पूर्ण बहुमत वाली सरकार की बनाई, उसी साल कुछ महीनों बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र में बीजेपी के पहले और विदर्भ से चौथे मुख्यमंत्री बने। तब 44 साल की उम्र के फडणवीस शरद पवार के बाद राज्य के सबसे युवा सीएम थे।
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications