फडणवीस के शपथ ग्रहण से पहले एकनाथ शिंदे को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान, क्या सच में महायुति में सब ठीक?
देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के 31वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। मुंबई के आजाद मैदान में आज शाम को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। जिसमे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई वीवीआईपी मेहमान हिस्सा लेंगे। आज होने वाले शपथ ग्रहण में क्या एकनाथ शिंदे शामिल होंगे, इसपर संशय अभी भी बरकरार है।
इस बीच शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे का दौर खत्म हो गया है, अब भाजपा को उनकी जरूरत नहीं है। वह अब कभी भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

शपथ ग्रहण से पहले जब संजय राउत से संजय राउत से पत्रकारों ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि बात ऐसी ही शिंदे का दौर खत्म हो गया है, उनकी जरूरत थी जोकि अब पूरी हो गई है और अब उन्हें फेंक दिया गया है। अब शिंदे राज्य में कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। ये लोग शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते हैं।
ये भाजपा की हमेशा से राजनीति में विचारधारा रही है। जो लोग उनके साथ काम करते हैं, उनकी पार्टी ये लोग तोड़ देते हैं, उसे खत्म कर देते हैं। आज से देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। उनके पास बहुमत है, बावजूद इसके वह 15 दिन से सरकार नहीं बना पा रहे थे। इसका साफ मतलब है कि उनकी पार्टी के भीतर या फिर उनकी महायुति में कुछ गड़बड़ है।
ये गड़बड़ आपको कल से दिखने लगेगा। ये लोग महाराष्ट्र या देश के हित में काम नहीं कर रहे हैं। ये लोग अपने-अपने स्वार्थ के लिए एक साथ आए हैं और सरकार चलाने जा रहे हैं। इसमे महाराष्ट्र का कोई हित नहीं है। जो नतीजे महाराष्ट्र में आए हैं उसके खिलाफ राज्य की जनता गांव-गांव में सड़क पर आई है, उन्हें यह नतीजे स्वीकार्य नहीं है।
फिर भी राज्य को मुख्यमंत्री मिल रहा है, आज शपथ लेंगे, हम उनका अभिनंदन करते हैं। आने वाला समय जो आपको मिलेगा, आपको महाराष्ट्र के सीएम का पद मिलेगा, हमें उम्मीद है कि आप महाराष्ट्र के हित के लिए काम करेंगे।
वहीं संजय राउत से जब यह पूछा गया कि क्या आज होने वाले शपथ ग्रहण में उद्धव ठाकरे जाएंगे तो उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल एक शिष्टाचार होता है, जिसमे सभी को बुलाया जाता है, देख लेंगे शाम तक क्या करना है। गौर करने वाली बात है कि आज शाम 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
-
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications