हर्षित राणा के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, दर्ज कराई शिकायत, ICC दे सकती है सजा

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ मैदान पर तनाव भी देखने को मिलता है। मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में दोनों देशों की ए टीमों के बीच हुए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोहा में खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली। अब यह मामला एक नए विवाद में बदल गया है।

पाकिस्तान ने भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर मैच रेफरी से शिकायत की है। यह शिकायत 22 नवंबर को भारत ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच हुए मुकाबले के बाद की गई। पाकिस्तान की ओर से शिकायत में किन-किन घटनाओं का जिक्र किया गया है, इसकी पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।

Harshit Rana

मैदान पर हर्षित राणा और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बीच हुई थी बहस

मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ राणा की कहासुनी देखने को मिली थी। पाकिस्तान की पारी में सलामी बल्लेबाज शमिल हुसैन और माज सदाकत ने तेजी से रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इस साझेदारी को तोड़ने में भारतीय गेंदबाजों को मशक्कत करनी पड़ी।

हर्षित ने शमिल हुसैन का कैच लपकने के बाद उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ़ दिया। इसके बाद उन्होंने रोहेल नजीर को आउट किया और इस विकेट के बाद भी उनका जश्न काफी आक्रामक रहा। मैदान पर बढ़ती गर्मागर्मी के बीच कुछ मौकों पर अंपायरों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा।

बल्लेबाजी के दौरान हर्षित को मिला था सेंड ऑफ

मैच में विवाद सिर्फ पाकिस्तान की बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा। भारतीय पारी के दौरान हर्षित राणा बल्लेबाजी करने आए लेकिन वह दो गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी स्पिनर सुफियान मुक़ीम ने उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ दिया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच फिर से तनाव देखने को मिला।

यानी मुकाबले के दौरान दोनों तरफ से आक्रामक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। हर्षित ने गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सेंड ऑफ दिया, जबकि उनके आउट होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी वैसा ही व्यवहार किया।

फिलहाल पाकिस्तान की शिकायत सामने आने के बाद सबकी नजर मैच रेफरी के फैसले पर रहेगी। हालांकि अभी तक किसी भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ सजा या अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+