MP: पुलिस से बचने चोरों का अजब तरीका, घर में फैला जाते हैं गरम मसाले, हल्दी, मिर्च पाउडर
सागर, 3 अक्टूबर। अपराधी पुलिस से बचने के लिए नित नए तरीके खोजते रहते हैं। सागर के खरई में बीते दिनों चोरी और चारों का नया पेटर्न देखने को मिला है। इसमें चोर गिरोह सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद किचन के गर्म मसाले फर्श पर फैला जाते हैं। चोरों का जो उद्देश्य समझ आया है उसमें पुलिस का डॉग स्कॉड जब स्निफर डॉग को लेकर चोरों की गंध को पहचानकर उनकी पतासाजी करने का प्रयास करता है तो वह मसालों की गंध से भ्रमित हो जाता है। बीते दो महीनों में इस तरह की तीन वारदातों में घरों में मसालें फैले मिले हैं।

सागर जिले की खुरई तहसील में सागर नाका स्थित दुबे कॉलोनी के रहवासी वीरेंद्र असाटी परिवार को लेकर बाहर गए थे। घर में ताला लगा था। वे जब लौटकर आए तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था, घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा था और जमीन पर रसोई में रखे गर्म मसाले, मिर्च पाउडर, हलदी पाउडर सहित सभी मसाले जमीन पर फैले थे। चोर घर से सोने-चांदी और नकदी बटोरकर ले गए हैं। पुलिस के अनुसार वीरेंद्र असाटी 27 सितंबर को किसी रिश्तेदार की अंत्येष्ठि में गए थे। उन्हें 01 अक्टूबर को पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि उनके घर का दरवाजा सुबह से खुला पड़ा है। पुलिस का सूचना दी गई थी। वे आए और घर के अंदर जाकर देखा तो पूरे घर में सामान बिखरा था। जमीन पर मसाले फैले हुए थे। अलमारी के लाकर में रखे जेवर और नकदी सब गायब था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने मौके पर निरीक्षण कर शिकायत दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
खुरई में यह तीसरा मामला जब चोर मसाले फैला गए
खुरई में बीते दो महीनों में चोरी की यह तीसरी वारदात है, जिसमें चोर चोरी करने के बाद घर में किचन के मसाले उठाकर फर्श पर फैला गए हैं। स्निफर डॉग स्क्वाड के जानकरों का कहना है कि चोरों का उद्देश्य केवल यही है कि वे चोरी के बाद पुलिस की गिरफ्त से दूर रहें और डॉग स्क्वाड का स्निफर डॉग उनकी गंध के कारण उनका सुराग न लगा सके, इस कारण मसाले फैला जाते हैं। पुलिस इस बिंदू को विशेष रुप से ध्यान में रखकर अब जांच में जुटी है।
-
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो












Click it and Unblock the Notifications