सागर के अर्जित अब नेशनल चैंपियन, दिल्ली में दो सिल्वर और गोल्ड पर कब्जा जमाया
सागर के लिए राइफल शूटिंग शॉटगन में स्वर्ण दिलाने वाले अर्जित यादव पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने जूनियर एवं सीनियर टीम कैटेगिरी में दो रजत पदक व जूनियर कैटेगिरी में शॉटगन में गोल्ड मेडल जीता हैं।

कराते-कूडो में चैंपियन रह चुके और गोल्ड लाने वाले सागर के 20 वर्षीय अर्जित यादव ने अब दिल्ली में राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शॉटगन स्क्रीड इवेंट में दो रजत व मुख्य प्रतियोगिता में सिंगल कैटेगिरी में गोल्ड जीता है। इस आयोजन में सागर को गोल्ड दिलाने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Delhi के डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 65वी राष्ट्रीय राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के शॉट गन स्क्रीट इवेंट में सागर के अर्जित सिंह यादव ने जूनियर केटेगरी में स्वर्ण पदक जीता। साथ ही टीम कैटेगिरी में जूनियर एवं सीनियर टीम केटेगरी में दो रजत पदक प्राप्त करे। बता दें कि सागर की महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल से ओपन साइट राइफल से शूटिंग की शुरुआत करने वाले अर्जित सागर डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के रजिस्टर्ड खिलाड़ी हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन की राइफल शूटिंग अकादमी भोपाल में शॉटगन के स्क्रीट इवेंट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अर्जित पूर्व में कूडो नेशनल में 5 बार स्वर्ण विजेता भी रहे हैं। अर्जित के पिता बहादुरसिंह यादव पेशे से किसान हैं एवं माता पुनीता यादव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।
'पतली कमरिया' पर कॉलेज में बनी रील्स, सोशल मीडिया पर मची हाय-हाय, जांच शुरु
कराते-कूडो के बाद अब राइफल में चैंपियन, अक्षय कुमार कर चुके सम्मानित
राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड पर कब्जा जमाने वाले सागर के अर्जित यादव महज 20 साल के हैं। स्कूल में अध्ययन के दौरान वे कराते और कूडो में भी चैंपियन रह चुके हैं। कूडो में अर्जित ने लगातार पांच दफा गोल्ड जीता था, कूडों में वह नेशनल चैंपियन हैं। इसी प्रकार कराते में भी चैंपियन रहे हैं। फिल्म स्टार अक्षय कुमार मुंबई में उन्हें एक लाख का चेक भी कराते प्रतियोगिता में प्रदान कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications