66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच
Neena Gupta Pregnancy Rumours: 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में आयोजित वेडिंग रिसेप्शन 'VIROSH' में बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता ने अपनी मौजूदगी से सबका ध्यान खींच लिया। यह रिसेप्शन साउथ स्टार Vijay Deverakonda और अभिनेत्री Rashmika Mandanna के लिए आयोजित किया गया था। फिल्म Goodbye में रश्मिका की मां का किरदार निभा चुकीं नीना गुप्ता इस खास मौके पर कपल को बधाई देने पहुंचीं। 66 साल की उम्र में भी उनका स्टाइलिश और ग्रेसफुल अंदाज़ देखने लायक था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। लेकिन उनकी फोटोज आने के बाद सोशल मीडिया पर एक और बहस छिड़ गई।

बेटी के डिजाइनर लेबल की साड़ी पहनी
इस खास मौके पर नीना गुप्ता ने अपनी बेटी Masaba Gupta के फैशन लेबल House of Masaba की क्रीमी ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी। यह साड़ी गोल्ड फॉयल मोटिफ और ज़री बॉर्डर से सजी हुई थी। उन्होंने इसे आइवरी शेड के हॉल्टर-नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया, जिससे उनका पारंपरिक लुक मॉडर्न और क्लासी नजर आया।
ज्वेलरी और मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती
अपने लुक को पूरा करने के लिए नीना गुप्ता ने गोल्ड चोकर, लाल और सुनहरी चूड़ियाँ और एक लाल पोटली बैग कैरी किया। इसके साथ ही उन्होंने सॉफ्ट मेकअप और बीच से मांग निकालकर खुले बाल रखे थे। उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट और ग्रेसफुल लग रहा था, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चाएं
हालांकि नीना गुप्ता के इस स्टाइलिश लुक से ज्यादा सोशल मीडिया यूज़र्स का ध्यान उनकी साड़ी के नीचे दिख रहे एक उभार पर गया। इसके बाद कुछ लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या 66 साल की उम्र में वह प्रेग्नेंट हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया, "क्या नीना गुप्ता इस उम्र में प्रेग्नेंट हो गई हैं?" वहीं एक अन्य यूज़र ने हैरानी जताते हुए लिखा, "क्या वह उम्मीद से हैं? Wow!"
कई लोगों ने किया समर्थन
दूसरी तरफ कई सोशल मीडिया यूज़र्स नीना गुप्ता के समर्थन में भी सामने आए। एक यूज़र ने लिखा, "यह उनकी जिंदगी है, उनकी पसंद है। हमें यह सीखना चाहिए कि अपने जीवन पर ध्यान कैसे दिया जाए।" एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, "प्रेग्नेंट होना या न होना उनकी निजी पसंद है। वैसे भी वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।"
पर्सनल लाइफ भी है चर्चा में
नीना गुप्ता का निजी जीवन भी अक्सर चर्चा में रहा है। 1980 के दशक में उनका रिश्ता वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर Vivian Richards के साथ था, जिनसे उनकी बेटी मसाबा गुप्ता हैं। हालांकि दोनों ने शादी नहीं की थी।
बाद में 2008 में 49 साल की उम्र में नीना गुप्ता ने दिल्ली के चार्टर्ड अकाउंटेंट Vivek Mehra से विवाह किया। फिलहाल इस वायरल चर्चा पर नीना गुप्ता की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications