मैदान पर मजनू और खेल में जीरो, गर्लफ्रेंड के बेबी कहते ही उखड़ा हार्दिक का विकेट, टीम की डुबो गए लुटिया
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में हार्दिक पांड्या अपनी बल्लेबाज़ी से कोई खास कमाल नहीं दिखा सके। बड़े मुकाबले में उनसे तेज़ और जिम्मेदार पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए। उनकी धीमी पारी के कारण भारतीय टीम लगभग 20 रन कम बना सकी, जिसका असर अंत में साफ दिखाई दिया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड माहिका स्टैंड में मौजूद रहीं और फाइनल मुकाबले में भी वह टीम को सपोर्ट करने के लिए मैदान पर दिखाई दीं। हार्दिक ने एक शॉट खेला जिस पर चौका मिला, लेकिन गेंद छक्के में तब्दील नहीं हो सकी। इस पर स्टैंड से उनकी गर्लफ्रेंड ने मुस्कुराते हुए कहा, "इट्स ओके बेबी।"

हालांकि इसके तुरंत बाद ही उसी ओवर में हार्दिक पांड्या का विकेट गिर गया। सपाट पिच पर जहां बाकी बल्लेबाज़ तेजी से रन बना रहे थे, वहीं हार्दिक 13 गेंदों में सिर्फ 18 रन बनाकर आउट हो गए। स्टेडियम में मौजूद दर्शक मायूस हो गए और सोशल मीडिया पर भी पांड्या को लेकर बहस देखने को मिली। टूर्नामेंट में पांड्या ने सिर्फ एक फिफ्टी जड़ी है।
इस मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इन तीनों बल्लेबाज़ों की दमदार बल्लेबाज़ी के दम पर भारत बड़े स्कोर तक पहुंचा, हालांकि बीच के ओवरों में रन गति थोड़ी धीमी पड़ने से टीम और भी बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई।












Click it and Unblock the Notifications