IND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने दोहराया विराट कोहली वाला करिश्मा, फाइनल में ऐसा कर जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल
IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। अभिषेक ने ठीक वैसे ही बल्लेबाजी की, जैसे विराट कोहली ने साल 2024 में टीम इंडिया के लिए अहम फाइनल मुकाबले में किया था। अभिषेक ने भी आलोचनाओं के बीच अपनी फॉर्म को फाइनल के लिए बचाकर रखा और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया।
अभिषेक ने दिलाई कोहली की याद (IND vs NZ Final T20 World Cup 2026)
अभिषेक शर्मा ने फाइनल से पहले 8 मैचों में केवल 89 रन बनाए थे, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर करने की मांग उठ रही थी। लेकिन फाइनल में उन्होंने महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर न केवल रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि अपने आदर्श विराट कोहली की याद दिला दी। फैंस का कहना है कि अभिषेक ने बिल्कुल कोहली की तरह 'बिग-मैच प्लेयर' होने का प्रमाण दिया है। कोहली ने अपने करियर में 8 आईसीसी फाइनल खेलकर 411 रन बनाए हैं और मुश्किल वक्त में टीम को संभाला है। आज अभिषेक ने भी वही निडरता दिखाई।

मैदान पर रिकॉर्ड्स की सुनामी
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 255 रन बनाए, जो वर्ल्ड कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। अभिषेक (21 गेंद, 52 रन) और संजू सैमसन (46 गेंद, 89 रन) ने 98 रनों की ऐतिहासिक ओपनिंग पार्टनरशिप की। अभिषेक ने न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों पर ऐसा हमला किया कि कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर के पास कोई जवाब नहीं था।
भारत ने एकतरफा अंदाज में दर्ज की जीत
ईशान किशन ने 54 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन कूटकर भारत को 250 के पार पहुंचाया। 256 रनों के विशाल लक्ष्य के दबाव में न्यूज़ीलैंड की टीम बिखर गई। अक्षर पटेल ने पावरप्ले में ही दो झटके दिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने सेमीफाइनल की तरह फाइनल में भी अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लेकर रचिन रवींद्र को चलता किया।
न्यूज़ीलैंड ने पावरप्ले में ही अपने तीन बड़े विकेट खो दिए थे। टिम साइफर्ट (52) ने लड़ने की कोशिश की, लेकिन वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या की घातक गेंदबाजी के सामने कीवी पारी 72 के स्कोर तक पहुँचते-पहुंचते आधी खत्म हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications